फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the third time in a year, the Tosham Road ROB is under repair, which was constructed at a cost of 17 crores.

Hisar News: एक साल में तीसरी बार मरम्मत की जद में तोशाम रोड आरओबी, 17 करोड़ की लागत से बना था आरओबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
For the third time in a year, the Tosham Road ROB is under repair, which was constructed at a cost of 17 crores.
तोशाम रोड आरओबी की उखाड़ी गई सड़क। 
हांसी। तोशाम रोड पर हांसी-भिवानी रेलवे लाइन पर बना रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) एक वर्ष में तीसरी बार मरम्मत की जद में आ गया है। इस बार पूरी तारकोल लेयर उखाड़कर सड़क को नए सिरे से बनाया जा रहा है। लगातार हो रही मरम्मत ने इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त 2024 में आरओबी पर एक गहरा छेद हो गया था, जो लैंटर तक आर-पार था। इसके बाद इसकी मरम्मत करवाई गई। कुछ महीने पहले भी मरम्मत की गई थी और अब फिर से लोकनिर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। मरम्मत के चलते आरओबी को 6 सितंबर तक बंद रखा गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरओबी की देखभाल फिलहाल निर्माण करने वाला ठेकेदार कर रहा है, लेकिन उसका मेंटेनेंस पीरियड समाप्त होने वाला है। इससे पहले मरम्मत पूरी करवाई जा रही है। मरम्मत के बाद आरओबी की देखभाल विभाग स्वयं करेगा। मार्च 2023 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आरओबी का उद्घाटन किया था। इसके निर्माण पर लगभग 17 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट करीब 6 साल बाद तैयार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed