फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For Respect leave home, outside was'nt safe either

इज्जत की खातिर छोड़ा घर, फिर भी नहीं रही सलामत

Thu, 01 Jun 2017 12:21 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Thu, 01 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पिता की छेड़छाड़ से उस नाबालिग को लगा कि वह घर में सुरक्षित नहीं है और तंग आकर भटिंडा (पंजाब) से घर छोड़कर हिसार आ गई लेकिन जिसने भी सहारा दिया, हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


गैंगरेप का शिकार हुई इस 17 वर्षीय किशोरी को स्टेशन से पहले एक कैंटीन वाला बहला-फुसलाकर ले गया और हवस का शिकार बनाया। इसके बाद जो भी मिला दुष्कर्म किया। लड़की एक के बाद एक करके सात-आठ लोगों तक पहुंची और दरिंदगी का शिकार हुई। युवती को हवस का शिकार बनाने वालों में दो तो पिता-पुत्र भी हैं। नाबालिग लड़की डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर ट्रेन से यहां रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। शहर में उसका कोई नहीं था। वह प्लेटफार्म पर गुमसुम बैठी थी। उसे किसी आश्रयस्थल की तलाश थी। कैंटीन वाले अमर सिंह ने माजरा भांपकर लड़की से बातचीत शुरू की और फिर उसके बाद दुष्कर्म का क्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग बेटे से शादी कराने का झांसा दे फिर ले आया                  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विद्युत नगर के पास का बुजुर्ग पटियाला पहुंच गया और गलती न दोहराने की बात कही। उसने लड़की को अपने बेटे के साथ शादी कराने का झांसा दिया। बुजुर्ग की बातों में आकर वह उसके साथ आ गई। फिर बुजुर्ग ने उसे हवस का शिकार बना डाला। बुजुुर्ग बाहर जाता तो बेटा उससे रेप करता। तंग आकर किसी तरह वह बाहर निकली और ट्रेन में बैठकर हांसी पहुंच गई।

हांसी से अलवर पहुंची, वहां हुई दरिंदगी                  
युवती ने पुलिस को बताया कि हांसी में उसे एक आदमी मिला। वह उसे झांसे में लेकर अलवर ले गया। अलवर के मकान में वहां उसके साथ एक आदमी ने दुष्कर्म किया। वह खुद को वकील बता रहा था। अलवर में ही एक दूसरे आदमी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया, वह बिजली कर्मचारी था। वह किसी तरह  वहां से छूटकर ट्रेन में फिर हिसार पहुंच गई। वह रेलवे स्टेशन पर बैठी थी कि सूचना मिलने पर जीआरपी ने उसे ले जाकर महिला बाल संरक्षण अधिकारी के सामने पेश किया। जहां से उसे कैमरी रोड के शैशव कुंज आश्रम में भेज दिया गया।

पिता पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप
लड़की का पिता ट्रक चलाता है। पुलिस उसे बुधवार को यहां लाई व उसे उसकी बेटी से मिलवाया। लड़की का कहना है कि उसका पिता उससे छेड़छाड़ करता है। वह इससे काफी परेशान हो गई थी। उसने इसी के चलते दुखी होकर डेढ़ महीने पहले घर छोड़ दिया था। परिजनों ने भटिंडा थाना में लड़की के लापता होने की एफआईआर दर्ज करा रखी है।


महिला समिति बोली, जीआरपी ने बरती लापरवाही                  
मामले की सूचना मिलने पर जनवादी महिला समिति नेता शकुंतला जाखड़ काफी महिलाओं के साथ रेलवे थाना में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि रेलवे थाना पुलिस इस मामले पर पर्दा डालना चाहती थी। मगर ऐसा किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस चाहती थी कि लड़की को ट्रेन में बिठाकर भटिंडा भेज दिया जाए।
         
 नाबालिग लड़की की शिकायत पर अमर सिंह, रामअवतार व एक अन्य समेत सात-आठ के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।                  
-राजेंद्र प्रसाद, एसएचओ रेलवे थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed