{"_id":"652fab670468e0a43402eb66","slug":"food-safety-department-raid-on-information-about-adulteration-during-navratri-in-hisar-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नवरात्र में मिलावट की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, अधिकारियों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: नवरात्र में मिलावट की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, अधिकारियों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
Wed, 18 Oct 2023 03:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 18 Oct 2023 03:25 PM IST
सार
एसडीएम मोहित महराणा ने त्योहार के सीजन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को एक संयुक्त बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट न हो इसको लेकर एक संयुक्त कमेटी का गठन कर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी में खाद्य सुरक्षा विभाग व विभिन्न टीमों द्वारा बुधवार को हांसी के पुराने बस स्टैंड के समीप दुकानों से कुट्टू के आटे, सामक व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। रेड के दौरान एक करियाना स्टोर पर एफएसएसएआई का लाइसेंस नहीं मिला। एक दिन पहले ही एसडीएम ने एफएसओ सहित विभिन्न अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई थी और उन्हें त्योहार के दिनों में छापेमारी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
नवरात्र में कुट्टू के आटे व सामक में मिलावट खोरी की सूचनाओं पर विभाग द्वारा रेड की गई है। रेड एफएसओ डॉक्टर योगेश के नेतृत्व में कई गयी। टीम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रदीप कुमार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व पुलिस की टीम उपस्थित रही। दोपहर करीब एक बजे टीम पुराना बस स्टैंड पर स्थित करियाना की दुकानों में पहुंचे। एक साथ दो दुकानों पर रेड की गई। यहां से कुट्टू के आटे व सामक के सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। दुकानों के दस्तावेज भी चेक किए गए। इस दौरान एक दुकान पर एफएसएसएआई का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जिस पर टीम वहां पर गम्भीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक शहर के विभिन्न दुकानों पर इस तरह की रेड कर सैंपल भरे जाएंगे। आमतौर पर त्योहार के दिनों में खाद्य सामग्री में मिलावट करके उन्हें बेचा जाता है।
विज्ञापन
इसको लेकर एसडीएम मोहित महराणा ने त्योहार के सीजन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को एक संयुक्त बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट न हो इसको लेकर एक संयुक्त कमेटी का गठन कर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस कमेटी मे एस एम ओ, एफ़एसओ, एसएचओ सिटी को शामिल किया गया है। जो खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिसार की देखरेख में हांसी उपमंडल एरिया में प्रयोग किया जा रहे खाद्य पदार्थों की निरंतर चेकिंग करेगी। इसी टीम द्वारा आज से चेकिंग शुरू की गई है।