फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   five cities employies run protest march

पांच जिलों के कर्मचारियों ने निकाला विरोध जुलूस

Wed, 18 Nov 2015 02:07 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
five cities employies run protest march

हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ मंडल स्तरीय रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


महासंघ के प्रांतीय प्रधान कंवर सिंह यादव के नेतृत्व में क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध जुलूस निकाला गया।

भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व जींद जिले के कर्मचारियों की ओर से मंगलवार को क्रांतिमान पार्क में विरोध सभा का आयोजन किया गया।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने महासंघ से अनेक वायदे किए थे।

इन्हें चुनावी घोषणा पत्र में शामिल भी किया गया। लेकिन सत्ता में आने के बाद उनसे मुंह फेरने का काम किया गया है। भाजपा सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है।
विज्ञापन


इसको लेकर 25 नवंबर को अंबाला मंडल, 2 दिसंबर को रोहतक मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार नहीं चेती तो 16 दिसंबर को गुड़गांव में आरपार के आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित लोगों से केंद्र अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 8 दिसंबर को होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया।

महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने कहा कि विभागों में ठेकेदारी, निजीकरण व फ्रेंचाइजी आदि कर्मचारी विरोधी नीतियों को बढ़ावा देकर सरकार जनहित के उपक्रमों को खुर्दबुर्द करने पर उतारू है।


महासंघ इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर सरकार को इन पर रोक लगाने व वापस लेने को मजबूर कर देगा। महासंघ के मुख्य प्रवक्ता विजयपाल जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों से कई वादे किए थे।

लेकिन अब सत्ता में आने के बाद सरकार इन्हें भूल गई है। इस अवसर पर जयभगवान बडाला, दलीप सोनी, राजपाल नैन, दर्शनलाल शर्मा, राजबीर बैनीवाल, बीरूराम कुण्डू आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed