फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First train will run on Hansi-Maham-Rohtak railway line

Hisar News: हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन पर दौड़ेगी पहली ट्रेन, पीएम 16 को करेंगे उद्घाटन

Tue, 13 Feb 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
First train will run on Hansi-Maham-Rohtak railway line
हांसी (हिसार)। हांसी-महम-रोहतक नई रेल लाइन का उद्घाटन 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी इस रेल लाइन के उद्घाटन के साथ साथ इस नए रेल मार्ग पर रेलगाड़ी का शुभारंभ भी करेंगे। ट्रेन कौन सी चलेगी अभी रेलवे द्वारा तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को रेवाड़ी में एम्स का उद्घाटन करने आएंगे। इस दौरान पीएम द्वारा हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री रेलवे से जुड़ी प्रदेश की पांच परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा इस रेलवे लाइन के शुभारंभ की घोषणा होते ही रेलवे द्वारा भी पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। बीते दिनों रेलवे द्वारा इस नई रेलवे लाइन पर दो ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन अभी यह तय नहीं किया गया है कि 16 फरवरी को कौनसी रेलगाड़ी का शुभारंभ होगा। रेलवे द्वारा आज-कल में इसकी जानकारी स्पष्ट की जाएगी। रेलवे के अनुसार 68 किलोमीटर लंबे हांसी महम रोहतक रेलवे लाइन का काम 889 करोड़ रुपये में हुआ है। यहां पर पांच नए रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


अभी स्टेशन कोड नहीं हुए जारी
नई ट्रेन का किराया कितना होगा अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। न ही नए बने स्टेशनों के कोड जारी हुए हैं। हालांकि इन नए स्टेशनों पर स्टॉफ की नियुक्ति हो गई है। अभी इस रूट पर पांच से छह मालगाड़ी नियमित गुजर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री द्वारा इस नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही इस रेलवे लाइन पर नई रेलगाड़ी का शुभारंभ किया जाएगा। - कृष्णण नायर, पीआरआई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed