फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   First train leaves from Hisar for Tirupati Balaji Dham

Hisar: तिरुपति बालाजी धाम के लिए हिसार से पहली ट्रेन हुई रवाना, सामान्य डिब्बे में Rs 525 में कर सकेंगे यात्रा

Sun, 04 Jun 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Jun 2023 02:01 AM IST
सार

सामान्य डिब्बे में हिसार से तिरुपति बालाजी धाम जाने का किराया 525 रुपये है। स्लीपर का 1050 रुपये, थर्ड एसी का 2640 रुपये और सेकंड एसी का 3720 रुपये किराया है।

विज्ञापन
First train leaves from Hisar for Tirupati Balaji Dham
 बीकानेर के सीनियर डीएसओ सुरेंद्र कुमार स्टेशन अधीक्षक निहाल सिंह तिरुपति बालाजी जाने वाली ट्रे

विस्तार

हरियाणा के हिसार से आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी धाम के लिए शनिवार दोपहर 2.10 बजे ट्रेन रवाना हुई। अब सप्ताह में प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालुओं को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वापसी में मंगलवार को तिरुपति धाम से शाम चार बजे ट्रेन रवाना होगी।

विज्ञापन

 

शनिवार को रेलवे स्टेशन के काउंटर से तिरुपति धाम जाने के लिए किसी ने टिकट रिजर्वेशन नहीं करवाई। हालांकि इस ट्रेन में सादलपुर, लोहारू, सीकर जाने वाले कुछ यात्री पहुंचे थे। सामान्य डिब्बे में हिसार से तिरुपति बालाजी धाम जाने का किराया 525 रुपये है। स्लीपर का 1050 रुपये, थर्ड एसी का 2640 रुपये और सेकंड एसी का 3720 रुपये किराया है।

विज्ञापन

 

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए बालाजी स्पेशल ट्रेन का विस्तार जयपुर से हिसार तक किया गया है। अभी तक यह ट्रेन जयपुर से तिरुपति बालाजी के बीच चल रही थी। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इसे हिसार तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह ट्रेन हिसार से सादलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर होते हुए सोमवार सुबह 9 बजे तिरुपति बालाजी धाम पहुंचेगी।

 

यह रहेगी ट्रेन की हिसार से समय सारिणी

  •  हिसार से दोपहर 2.10 बजे चलेगी
  •  सादलपुर से चलेगी दोपहर 3.50 बजे
  •  लोहारू से चलेगी शाम 4.50 बजे
  •  चिड़ावा से चलेगी शाम 5.19 बजे
  •  झुंझनू से चलेगी शाम 5.43 बजे
  •  नवलगढ़ से चलेगी शाम 6.12 बजे
  •  सीकर से चलेगी शाम 6.45 बजे
  •  रींगस से चलेगी देर शाम 7.35 बजे
  •  ढेहर का बालाजी से चलेगी रात 9.20 बजे
  •  जयपुर से चलेगी शनिवार रात 9.40 बजे
  •  तिरुपति बालाजी धाम पहुंचेंगी सोमवार सुबह 9 बजे

 

तिरुपति बालाजी धाम से ट्रेन की समय सारिणी

  •  तिरुपति बालाजी धाम से चलेगी मंगलवार शाम 4 बजे
  •  जयपुर से चलेगी गुरुवार शाम 5.55 बजे
  •  ढेहर का बालाजी से चलेगी शाम 6.05 बजे
  •  रींगस से चलेगी शाम 6.48 बजे
  •  सीकर से चलेगी देर शाम 7.55 बजे
  •  नवलगढ़ से चलेगी रात 8.22 बजे
  •  झुंझनू से चलेगी रात 9.10 बजे
  •  चिड़ावा से चलेगी रात 9.34 बजे
  •  लोहारु से चलेगी रात 10.22 बजे
  •  सादलपुर से चलेगी रात 11.30 बजे
  •  हिसार पहुंचेंगी गुरुवार दोपहर 1 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed