फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First counseling for admission in MPharma in GJU on 22nd.

Hisar News: जीजेयू में एमफार्मा में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 22 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
First counseling for admission in MPharma in GJU on 22nd.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल विभाग में एमफार्मा कोर्स में दाखिलों के प्रति विद्यार्थियों का अच्छा रुझान मिल रहा है। विश्वविद्यालय में एमफार्मा की 60 सीटें हैं, जिनके लिए 219 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 22 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

फार्मास्युटिकल विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुमित्रा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय का फार्मास्युटिकल विभाग लगातार गत चार सत्रों से एनआईआरएफ रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हो रहा है। जीपैट व नाईपर-जी परीक्षाओं में भी विभाग के विद्यार्थी लगातार शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसी वर्ष जीपैट परीक्षा में विभाग के एक विद्यार्थी रमन ने राष्ट्रीय स्तर पर सातवां रैंक हासिल किया है, नाईपर-जी में रमन ने राष्ट्रीय स्तर पर 12वां रैंक हासिल किया है। विभाग के कुल 12 विद्यार्थियों ने जीपैट क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

19 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची

एमफार्मा में दाखिलों के लिए आवेदकों की मेरिट सूची 19 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पहली काउंसलिंग 22 जुलाई को फार्मास्युटिकल विभाग में होगी। इस काउंसिलिंग में केवल जीपैट क्वालीफाई आवेदकों को ही दाखिला दिया जाएगा। सीटें खाली रही तो दूसरी काउंसलिंग 29 जुलाई को होगी। काउंसिलिंग में जीपैट क्वालीफाई आवेदकों के साथ-साथ आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। जरूरत पड़ी तो तीसरी काउंसलिंग 09 अगस्त को होगी। ध्यान रहे कि विश्वविद्यालय के बीफार्मा कोर्स में दाखिले के लिए हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी द्वारा दाखिले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed