{"_id":"674ca3bb77479fc9b30cdfed","slug":"first-attacked-the-young-man-with-a-knife-then-entered-the-house-and-vandalized-it-hisar-news-c-21-hsr1005-516249-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पहले युवक पर किया छुरी से हमला, फिर घर में घुसकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पहले युवक पर किया छुरी से हमला, फिर घर में घुसकर की तोड़फोड़
Sun, 01 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। 12 क्वार्टर एरिया में ढाणी किशन दत्त में शनिवार को तीन आरोपियों ने युवक रजत पर छुरी से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं कुछ देर बाद आरोपी रजत के घर गए और तोड़फोड़ की व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी।
घायल हालत में रजत को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने सुमित, अमित, आकाश और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। ढाणी किशन दत्त निवासी सुमन ने बताया कि 29 नवंबर को बेटे रजत की पत्नी संतोष को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। घर पर खुशी का माहौल था। शनिवार शाम को घर पर रिश्तेदार भी आए हुए थे। रात करीब 11 बजे बेटा रजत दुकान के ताले संभालने के लिए गया था। दुकान के पास सुमित, अमित और आकाश खड़े थे। तीनों ने रजत का रास्ता रोककर उस पर छुरी से हमला कर दिया। बाद में हमलावर घर आए और तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। घायल हालत में रजत को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।