फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fire on mahant chandan puri in Hansi Hisar

हांसी में महंत चंदनपुरी पर युवकों ने चलाईं गोलियां

Wed, 07 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
fire on mahant chandan puri in Hansi Hisar
सिविल अस्पताल में घायल अवस्था में महंत चंदनपुरी। - फोटो : Hisar
हांसी (हिसार)। समाधा मंदिर के पूर्व मंहत चंदनपुरी पर मंगलवार को कुछ युवकों ने गोलियां चला दीं। महंत चंदनपुरी बरवाला रोड स्थित अपने खेतों की तरफ जा रहे थे और रास्ते में एक चाय की दुकान पर रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चला दीं। घायल महंत चंदनपुरी को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में घायल महंत चंदनपुरी ने आरोप लगाया कि समाधा मंदिर के गद्दीनशीन पांचमपुरी ने यह वारदात करवाई है और वह गोली चलाने वाले युवकों के साथ थे। उन्होंने बताया कि पांचमपुरी बाबा गाड़ी में आगे-आगे चल रहे थे और साथ में दो बाइकों पर युवक सवार थे, जिन्होंने उनके ऊपर गोलियां चलाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में मंहत चंदनपुरी को हिसार रेफर किया गया। उनके पेट में गोली लगी है और हाथों पर भी छर्रे के निशान हैं। वारदात के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन

मंदिर की गद्दी को लेकर चल रहा है विवाद
समाधा मंदिर में महंत चंदनपुरी लंबे समय तक रहे, लेकिन बाद में पांचमपुरी को मंदिर का गद्दीनशीन बनाया गया। इसी बात पर दोनों के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है। इससे पूर्व भी चंदनपुरी व पांचमपुरी महंत में कई बार टकराव हो चुका है। सैनीपुरा गांव स्थित जमीन को लेकर भी लंबे समय से दोनों के बीच विवाद है। हांसी की कोर्ट में भी दोनों बाबाओं के बीच कई मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद
आज मंगलवार है और मैं सुबह 6 बजे से मंदिर के अंदर ही बैठा हूं। इसकी पूरी वीडियो सीसीटीवी फुटेज में है। मैंने चंदनपुरी महाराज पर गोली नहीं चलवाई। सभी भक्तों को पता है कि मैं मंदिर से कहीं भी नहीं गया। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं।

-महंत पांचमपुरी, समाधा मंदिर।
जांच की जा रही है
जो भी शक के दायरे में हैं, उनको बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि बाबा पर किसने गोलियां चलाई हैं या चलवाई हैं। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। हमने घटना स्थल पर भी जाकर निरीक्षण किया है। जांच का विषय है, उसी के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- दलवीर सिंह, प्रभारी, शहर थाना, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed