{"_id":"6a611bd4abbfae96d006138b","slug":"fire-broke-out-in-the-pla-market-the-only-path-was-engulfed-in-smoke-so-windows-had-to-be-broken-three-fire-trucks-put-out-the-fire-hisar-news-c-21-hsr1005-915349-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीएलए मार्केट के बार में लगी आग, धुएं से घिरा एकमात्र रास्ता तो तोड़ने पड़े शीशे, दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीएलए मार्केट के बार में लगी आग, धुएं से घिरा एकमात्र रास्ता तो तोड़ने पड़े शीशे, दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग
विज्ञापन
हिसार। पीएलए मार्केट स्थित जन्नत बार में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दमकलकर्मियों ने शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बार में आग काफी फैल चुकी थी और अंदर धुआं भर गया था। अंदर जाने का एक ही रास्ता होने के कारण दमकलकर्मियों को पहले गेट के पास लगे शीशे तोड़ने पड़े। इसके बाद पानी डालकर आग पर नियंत्रण किया गया।
आग से बार में रखा फर्नीचर, एसी, शराब की बोतलें और अन्य सामान जल गया। बार संचालक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। दमकलकर्मी रमेश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:55 बजे बार में आग लगने की सूचना मिली। मुख्य दमकल केंद्र से दो और आजाद नगर दमकल केंद्र से एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल की टीमें करीब 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
दमकल अधिकारियों के अनुसार बार में मौजूद फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैली। आग बुझाने के बाद ही दमकलकर्मी अंदर प्रवेश कर पाए। मौके पर पहुंचने से पहले बार कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलिंडर और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
दमकल विभाग के एलएफओ सुरेश मान ने बताया कि बार में आग बुझाने के उपकरण मौजूद थे। बार के पास फायर एनओसी है या नहीं, इसकी जानकारी रिकॉर्ड जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।