{"_id":"68e956e611160778390d2ac4","slug":"fire-broke-out-due-to-a-short-circuit-in-pali-village-5-buffaloes-and-one-calf-died-in-the-flames-hisar-news-c-21-hsr1020-727699-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पाली गांव में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 5 भैंसें और एक कटड़े की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पाली गांव में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 5 भैंसें और एक कटड़े की जलकर मौत
विज्ञापन
पाली गांव में आग से जला बाड़ा।
नारनौंद। गांव पाली में वीरवार देर रात भीषण आग में एक किसान की पांच भैंसें और एक कटड़ा जिंदा जल गए। गांव निवासी भूप सिंह के पशु बाड़े में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा बाड़ा आग की लपटों में घिर गया। घटना के समय भूप सिंह दूसरे मकान में सो रहे थे। आग की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें दी। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग व थाना पुलिस को सूचना दी गई।
भूप सिंह ने बताया कि बरामदे में पशुओं के साथ ट्रैक्टर के लिए डीजल से भरा ड्रम भी रखा था। आग लगते ही ड्रम फट पड़ा और लपटें विकराल हो गईं। छत कड़ियों और टिन की बनी थी, जो कुछ ही देर में जलकर ढह गई। मलबे में दबने और आग से घिर जाने के कारण पशु बाहर नहीं निकल पाए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। हादसे में जहां पांच भैंसें और एक कटड़ा जिंदा जल गए, वहीं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय लुवास से पहुंची, डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि तीन भैंसें गर्भवती थीं। ऐसे में कुल नौ पशुओं की जान गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर दमकल देर से पहुंचती, तो आग पास के मकानों में भी फैल सकती थी। नारनौंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान भूप सिंह ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।