फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire breaks out in tyre re-soling shop, 11 vehicles involved, brought under control in three hours

Hisar News: टायर रिसोलिंग की दुकान के स्टोर में लगी आग, 11 गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tyre re-soling shop, 11 vehicles involved, brought under control in three hours
हिसार ऑटो मार्केट में टायर की दुकान नo 481, टायर की दुकान में 2nd और 3ed फ्लोर पर लगी भीषण आग l
हिसार। ऑटो मार्केट में वीरवार दोपहर टायर रिसोलिंग की दुकान के थर्ड फ्लोर पर बने स्टोर में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस दौरान दमकल गाड़ियों ने 11 फेरे लगाए। हाइड्रोलिक लिफ्ट नहीं होने से दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में दिक्कत आई। ऐसे में साथ लगती बिल्डिंग से स्टोर की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर पानी डाला। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर 14 निवासी प्रवीण छाबड़ा की ऑटो मार्केट में दुकान नंबर 481 में टायर रिसोलिंग का काम होता है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान और ऊपर के तीन फ्लोर पर सामान रखने के लिए स्टोर बने हैं। दोपहर बाद करीब 3 बजे थर्ड फ्लोर पर बने स्टोर में अचानक आग लग गई। प्रवीण छाबड़ा उस समय इसी फ्लोर पर ही थे। आग देखकर उन्होंने शोर मचाया तो दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बुझने के बजाय फैलती गई। इसी बीच डायल 112 पर फोन कर सूचना दी गई।
विज्ञापन

दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं
बरलावा चुंगी दमकल केंद्र को डायल 112 से 3:28 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस पर वहां से 4, आजाद नगर से एक और मार्केट कमेटी से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों को टायरों के जलने से फैले धुएं के कारण पहले तो पता ही नहीं चल पाया कि आग किस फ्लोर पर लगी है। इसके साथ ही दुकान की सीढ़ियां काफी संकरी थी जिससे ऊपर जाने में परेशानी आई। आखिर में पास की बिल्डिंग पर चढ़कर थर्ड फ्लोर पर बने स्टोर के पीछे की दीवार को तोड़कर पानी डाला गया। करीब साढ़े 7 बजे आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। मार्केट में अतिक्रमण होने के कारण दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइड्रोलिक लिफ्ट की जरूरत हुई महसूस
दमकल कर्मचारियों के पास हाइड्रोलिक लिफ्ट होती तो आसानी से तीसरी व चौथी मंजिल मंजिल पर लगी आग को बुझाया जा सकता था। शहर में काफी संख्या में हाईराइज बिल्डिंग बनी हुई हैं लेकिन दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक लिफ्ट की सुविधा नहीं है। इस वजह से आग पर काबू पाने में देरी होती है। मेयर प्रवीण पोपली भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से बात कर घटना का ब्योरा लिया।

दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक लिफ्ट होती तो आग बुझाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती। मार्केट में जगह-जगह अतिक्रमण के कारण दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में दिक्कत आई।

- रमेश वत्स, प्रधान, बाबा विश्वकर्मा सभा, ऑटो मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed