{"_id":"697a66528b316fd59701d9b7","slug":"fir-filed-against-farm-neighbor-for-murder-investigation-handed-over-to-cia-hisar-news-c-21-hsr1020-800137-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेत के पड़ोसी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, सीआईए को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेत के पड़ोसी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, सीआईए को सौंपी जांच
Thu, 29 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
हांसी। गांव चानौत में 45 वर्षीय दलबीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपी ओम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे प्रीतम की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
मंगलवार को शव नहीं उठाने पर दो चिकित्सकों के बोर्ड ने पुनः पोस्टमार्टम किया जिसमें शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए। सिर और मुंह पर चोटें थीं जबकि एक बाजू में फ्रैक्चर भी था। बुधवार शाम को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
खरकड़ी गांव निवासी दलबीर सिंह चानौत में ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। 26 जनवरी को उसका शव खेतों में पाया गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में प्रदर्शन किया और शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने व हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने हत्या में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डीएसपी सिद्धार्थ और एसएचओ सदर थाना सुमेर सिंह ने परिजनों को समझाया जिसके बाद वे एसपी अमित यशवर्धन से मिले। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि अब मामले की जांच सीआईए करेगी। आरोपी ओम को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।