फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Financial aid will empower women

आर्थिक सहायता महिलाओं को बनाएगी सशक्त : वंदना

Tue, 18 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Financial aid will empower women
सिवानी मंडी। प्रस्तुत बजट महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। खासतौर पर लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दी जाने वाली 2100 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। इसके अलावा महिला उद्यमियों को एक लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना से प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देंगी और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। घरेलू महिलाओं के लिए 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का निर्णय सराहनीय है। -वंदना केडिया, चेयरपर्सन, नगर पालिका सिवानी।
विज्ञापन


व्यापारी व उद्योगपति वर्ग की प्रतिक्रियाएं
सरकार ने बजट में काफी घोषणाएं की हैं। मगर बजट तभी अच्छा कहा जाएगा, जब इन घोषणाओं को पूरा किया जाए। कोल्ड स्टोरेज लगाने पर सब्सिडी मिलने के इनकी संख्या बढ़ेगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एचएसवीपी की तरफ से विकसित किए गए औद्योगिक सेक्टरों में ट्रांसफर परमिशन में नियम लागू करने के फैसले से उद्योगपतियों को काफी राहत मिलेगी। - देवेंद्र जैन, सरंक्षक, हिसार उद्योग संघ
विज्ञापन



बजट में ज्यादातर घोषणाएं बड़े उद्योगों के लिए हैं, लेकिन छोटे उद्योगों के लिए कुछ खास नहीं है। आईएमटी के बजाय औद्योगिक सेक्टर लाए जाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा छोटे उद्योग स्थापित हो सकें। औद्योगिक क्षेत्रों को कॉलोनियों की तर्ज पर नियमित करने की योजना पुरानी है। - मदन लाल, प्रधान, द हिसार स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन






बजट में कई घोषणाएं उद्योग के लिए फायदेमंद साबित होगी। हिसार में 2988 एकड़ जमीन पर हथियार उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा निर्माण, एयरकार्गों, एयरोस्पेस की इकाईयां स्थापित करने की योजना है, जिससे शहर एक औद्योगिक हब बनेगा। इससे शहर का विकास भी होगा। इन इकाईयों के स्थापित होने से इनसे जुड़े छोटे उद्योग-धंधे भी स्थापित होंगे।

मनीष गोयल, संस्थापक, ग्रेटर हिसार चैंबर ऑफ कॉमर्स


व्यापारी क्या बोले
बजट में व्यापारी वर्ग के लिए ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है, जिससे उन्हें फायदा हो। व्यापारी वर्ग की लंबे समय से मांग है कि उन्हें भी किसानों की तरह मुआवजा मिले। कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आग लगने से काफी नुकसान हो जाता है। उस स्थिति में सरकार को व्यापारियों के लिए मुआवजे का प्रावधान करना चाहिए।

सुरेंद्र बजाज, महासचिव, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन





बजट में व्यापारी वर्ग को भी शामिल किया जाना था। वे काफी समय से मुआवजे का प्रावधान करने की मांग उठा रहे हैं। इस बजट से आस थी कि इस मांग को शामिल कर लिया जाए। मगर इस बार भी निराशा हाथ लगी। टीनू आहुजा, पूर्व प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन





व्यापारी वर्ग भारी टैक्स सरकार को देता है, उसके बाद भी इस बजट में उनके लिए कुछ नहीं है। काफी वर्षों से व्यापारियों के लिए मुआवजा व बीमे की मांग उठा रहे हैं, लेकिन आज तक इन्हें पूरा नहीं किया गया। मंगल ढालिया, प्रधान, नागोरी गेट मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed