फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fight in jatt college Two Student injured

जाट कॉलेज में हुए झगड़े में दो स्टूडेंट घायल, जांच शुरू

Sat, 18 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 18 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जाट कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 10-15 छात्रों ने हमला कर बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र निखिल और बिजेंद्र कुमार को घायल कर दिया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों छात्र कॉलेज में जीने से नीचे उतर रहे थे। तभी कुछ छात्रों ने उनसे बहस करनी चाही। उन्होंने नीचे उतरकर बात करने को कहा और नीचे उतर आये। वहां आते ही 10-15 छात्रों ने उक्त दोनों छात्रों पर डंडों और लात घूंसों से हमला कर दिया। अचानक हुए झगड़े से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों छात्र किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूट पाए। इसी बीच वहां काफी स्टूडेंट इकट्ठे हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे, मगर तब तक हमलावर खिसक चुके थे। बाद में दोनों घायल छात्रों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हमले के बारे में छात्रों ने कहा कि वे नहीं जानते कि हमलावर कौन थे और हमले का क्या कारण था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed