फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fertilizer was distributed in Shyamsukh through the token system

Hisar News: टोकन सिस्टम से श्यामसुख में बांटा खाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer was distributed in Shyamsukh through the token system
श्यामसुख में खाद के लिए कतार में लगे किसान। 
अग्रोहा। गांव श्यामसुख में शुक्रवार को डीएपी खाद लेने के लिए सुबह सात बजे से ही सोसायटी पेक्स में किसानों की लाइन लग गई। मगर शांतिपूर्ण माहौल में खाद वितरित हुई। सुबह 9 बजे सोसायटी के कर्मचारियों के आने के बाद किसानों को राहत की सांस मिली और टोकन सिस्टम से किसानों को खाद का एक-एक बैग दिया।
विज्ञापन

अग्रोहा खंड के गांव श्यामसुख में स्थित सोसायटी पेक्स में बुधवार शाम को एक ट्रक डीएपी खाद पहुंची थी। वीरवार को सोसायटी पेक्स में खाद वितरण शुरु होनी थी। खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। खाद वितरण के लिए टोकन सिस्टम शुरू ही हुआ था कि किसान खिड़की के पास जमा होने शुरू हो गए। जिससे कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस द्वारा किसानों को खिड़की से हटाते समय एक किसान के डंडा लग जाने से आंख के ऊपर से खून बहने लगा। खून बहता देखकर किसान भड़क गए और पुलिस ने अपने बचाव के लिए सोसाइटी पेक्स के कार्यालय में अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। अंदर फंसे पुलिस कर्मियों ने डायल 112पर कॉल किया। इसके बाद थाना प्रभारी डीएसपी श्रदा सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों को समझाया। उसके बाद डंडा मारने वाले पुलिस कर्मी ने घायल किसान के पिता से माफी मांगी तो माहौल शांत हो गया था। उसके बाद कर्मचारियों ने सोसायटी बंद कर अगले दिन खाद वितरण करने का निर्णय लिया। सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सांखला ने बताया की शुक्रवार को सोसाइटी में टोकन सिस्टम से शांति पूर्वक किसानों को एक-एक बैग वितरित किया गया। दोपहर को खंड कार्यालय से बीडीपीओ रोशन लाल पहुंचें और किसानों व कर्मचारियों से जानकारी ली। कहा कि जल्द ही सोसायटी में खाद आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed