फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fearless criminal: broke the lock for 1 hour 38 minutes, the thief searched the house, took 30 tola of gold and cash of two lakhs

बेखौफ अपराधी : ताला तोड़ 1 घंटा 38 मिनट चोर ने खंगाला घर, 30 तोला सोना और दो लाख की नकदी ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fearless criminal: broke the lock for 1 hour 38 minutes, the thief searched the house, took 30 tola of gold and cash of two lakhs
हिसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में चोरी की घटना के बाद जानकारी देता मकान मालिक। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में चोर बेखौफ हो गए हैं, चोर एक के बाद एक चोरी की बड़ी घटनाएं करते जा रहें। रविवार को सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एचडीएफसी बैंक के क्षेत्र प्रबंधक के घर में चोर ने 30 तोला सोना और दो लाख पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। वारदात का पता उस समय लगा, जब बैंक मैनेजर मनोज कुमार गांधी रविवार दोपहर दो बजे परिवार समेत करनाल से शादी समारोह में शामिल होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

उन्होंने मकान के मेन गेट का ताला खोला तो दंग रह गया। मकान के मेन गेट के बाद बालकनी को पार करके दूसरे गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर स्टोर रूम में रखी अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। वहां अलमारी का दरवाजा और अंदर बने लाकर के लाक भी टूटे हुए थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दिखा कि चोर करीब दो बज कर दो मिनट पर घर पर प्रवेश करता है और तीन बजकर 38 मिनट पर घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। चोर करीब एक घंटा 38 मिनट घर में रहा। मनोज ने मामले में तुरंत पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया और मौके से साक्ष्य जुटाए है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चद्दर ओढ़ कर घर में घुसा था चोर
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि एक युवक मकान की पांच फुट ऊंची को फांदकर अंदर आया। चोर ने मकान में प्रवेश के बाद स्टोर रूम से प्रवेश करना चाहा, लेकिन वहां लगे दरवाजा का लाक उससे नहीं टूटा। इसके बाद चोर दरवाजे के ऊपर बनी जगह में से कूदकर स्टोर रूम में पहुंचा। वहां ड्रेसिंग टेबल को खंगाला और अलमारी का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी में बने लाकर को तोड़कर वहां से सोने की चेन, सोने की आठ अंगूठी, दो मंगलसूत्र सहित 30 तोला सोने के आभूषण और बेड के लॉकर से दो लाख 5 हजार रुपये ले गया। मनोज ने बताया कि आभूषण और नकदी मिलाकर 17 लाख, 48 हजार 350 रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकीं बड़ी चोरियां
हिसार जिले में कच्छाधारी गैंग ने सेक्टर-13 में महंत के घर 35000 आस्ट्रेलियन डॉलर पर हाथ साफ किया था। सेक्टर 13 में ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के संचालक महंत राजेश्वरानंद ने घर में रसोई की जाली काटकर अंदर घुसे और वहां से आस्ट्रेलियन डालर और जेवर ले गए। इस मामले में आरोपित अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हिसार में माडल टाउन स्थित एक व्यापारी के मकान से भी चोरों ने करीब 35 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में चोर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले में सीसीटीवी फुटेज जुटा ली है। मनोज की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - रमेश, सिविल लाइन थान प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed