फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fear of going to jail, accused of stealing wall, overpowered after one and a half hours

जेल जाने के डर से दीवार फांद भागा चोरी का आरोपी, डेढ़ घंटे बाद किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fear of going to jail, accused of stealing wall, overpowered after one and a half hours
हांसी। जेल जाने के डर से चोरी का आरोपी कोर्ट की दूसरी मंजिल से पाइप के जरिये उतरा और दीवार फांद कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू कर पाई। बास थाना पुलिस वीरवार को चोरी के तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए हांसी लाई थी। इसमें से एक आरोपी गुरविंद्र सिंह उर्फ गुंद्रा गांव महाराजपुर निवासी करीब साढ़े 3 बजे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गुरविंद्र सिंह दूसरी मंजिल से पाइप के जरिये नीचे उतरा। उसके बाद वह कोर्ट की पिछली साइड से दिवार फांदकर फरार हो गया। गुरविंद्र की भागने की सूचना जैसे ही शहर थाना प्रभारी यासीन खान को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं अपराध शाखा की टीम भी मौके पर पहुंची और चारों तरफ से नाकाबंदी करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गुरविंद्र सिंह को शाम 5 बजे के करीब जींद रोड स्थित नहर से गिरफ्तार किया। शहर थाना प्रभारी यासीन खान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट परिसर से भागने का मामला दर्ज कर लिया है। यासीन खान ने बताया कि आरोपी जेल जाने के डर से कोर्ट से फरार हुआ था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थुराना निवासी नवीन ने बास थाना में लोहे की प्लेट चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में बांडाहेड़ी निवासी गुरविंद्र उर्फ गुंद्रा, प्रदीप उर्फ भोलू व भैणी महाराजपुर संदीप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए हांसी लेकर आई तो गुरविंद्र पुलिस को चकमा देकर भाग गया था, जिसे पुलिस ने पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी के समीप ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed