फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father wrote a letter to the President and declared daughter Jyoti Malhotra innocent

Hisar News: पिता ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर बेटी ज्योति मल्होत्रा को बताया निर्दोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Father wrote a letter to the President and declared daughter Jyoti Malhotra innocent
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख कर अपनी बेटी को निर्दोष बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, ज्योति की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये छठी पेशी हुई। अदालत ने ज्योति की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी। अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में लिखा कि पुलिस ने कोरे कागज पर साइन कराकर खुद ही बेटी की स्टेटमेंट लिखी है। देशद्रोह की धारा से संबंधित एक भी सबूत पुलिस नहीं जुटा पाई है। हिसार एसपी के बयान का हवाला देते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग की। उनका आरोप है कि एफआईआर में बेटी को ही उसके खिलाफ गवाह बनाया हुआ है। इसलिए यह एफआईआर असांवैधानिक है।
विज्ञापन

पुलिस की एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 जोड़ी गई है। इसके तहत मेरी बेटी के खिलाफ देशद्रोह का कोई आरोप नहीं लगाया है। 9 दिन के रिमांड के दौरान भी इस तरह के कोई सबूत मेरी बेटी के खिलाफ नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस को यह धारा डिलीट करनी चाहिए। हिसार एसपी ने मीडिया में लिखित में प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान मेरी बेटी के किसी भी संवेदनशील, सैन्य और रणनीति जानकारी तक पहुंच नहीं मिली है। ऐसी स्थिति में ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट की धाराओं के आरोप भी मेरी बेटी के खिलाफ उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेरी बेटी पाकिस्तान नहीं जाएगी
हरीश मल्होत्रा ने पत्र में लिखा कि ट्रैवल ब्लागर के तौर पर मेरी बेटी ने पाकिस्तान यात्रा के जो वीडियो बनाए हैं, वे सामान्य ब्लागर की तरह ही हैं। उनमें कुछ भी ऐसी कोई आपत्तिजनक बातें नहीं हैं। फिर भी एजेंसी यदि कोई वीडियो हटाने के लिए कहती है तो उनको मेरी बेटी अपने ब्लाग से हटा देगी, इसकी गारंटी मैं खुद दे रहा हूं। अब मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी में पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसकी मैं गारंटी लूंगा। मेरी बेटी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करवाकर मुझे व मेरी बेटी को त्वरित न्याय दिलाने का कष्ट करें। मुझे आपसे ही न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed