फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Father, mother and sister returning after giving medicine to three month old daughter died in a road accident

Hisar: तीन माह की बेटी को दवा दिलाकर लौट रहे पिता-मां और बहन की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 02 Dec 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2023 10:12 PM IST
सार

सत्यवान अपनी पत्नी रेखा और 3 साल की बेटी सौम्या के साथ तीन महीने की बेटी को दवा दिलवाने के लिए बाइक पर सवार होकर बालसमंद पहुंचा था।

विज्ञापन
Father, mother and sister returning after giving medicine to three month old daughter died in a road accident
जिंदा बची तीन माह की बेटी, मृतका रेखा, मृतक सत्यवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में बालसमंद से सरसाना मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता, मां और बेटी की मौत हो गई। हादसे में तीन माह की बच्ची उछलकर खेत में जा गिरी। इस बच्ची को मामूली चोट आईं हैं। तीनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सरसाना निवासी 38 वर्षीय सत्यवान मजदूरी का काम करता था। कुछ दिनों से उसकी तीन माह की बेटी की बुखार-खांसी के चलते तबीयत खराब थी। शनिवार दोपहर को वह काम से घर लौटा था। उसकी पत्नी रेखा ने कहा कि बेटी की तबीयत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन


सत्यवान अपनी पत्नी रेखा और 3 साल की बेटी सौम्या के साथ तीन महीने की बेटी को दवा दिलवाने के लिए बाइक पर सवार होकर बालसमंद पहुंचा। शाम करीब तीन बजे दवा लेने के बाद चारों बाइक पर सवार होकर बालसमंद से सरसाना गांव की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ किलोमीटर दूर निकलते ही गोरछी गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सीधे बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण 38 वर्षीय सत्यवान और 3 साल की सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। घायल रेखा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर कुछ देर के बाद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।


खेत में गिरने से बची बेबी की जान
परिवार के सदस्यों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान 3 महीने की बेबी उछलकर खेत में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में एंबुलेंस के जरिए भेजा गया। कुछ देर बाद बच्ची ने रोना शुरू किया तो वहां पर मौजूद लोगों ने बेबी को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी जांच के बाद में घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed