{"_id":"590e12ab4f1c1bd210442360","slug":"father-gone-to-jail-for-country-child-go-for-curoption","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता देश के लिए तो हुड्डा भ्रष्टाचार के लिए जाएंगे जेल : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता देश के लिए तो हुड्डा भ्रष्टाचार के लिए जाएंगे जेल : बराला
amarujala/Hisar
Updated Sat, 06 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बराला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता तो देश की आजादी के लिए जेल गए थे, लेकिन हुड्डा भ्रष्टाचार के लिए जेल जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार न तो जांच को प्रभावित करेगी न ही किसी तरह की ज्यादती करेगी। हम बदले की भावना से कोई काम नहीं करेंगे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने आए भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं। सरकार किसी तरह की ज्यादती नहीं करेगी। सरकार की ओर से जांच को प्रभावित नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। फिलहाल केवल एफआईआर ही दर्ज हुई है। एक सवाल के जवाब में बराला ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के पिता तो देश की आजादी के लिए जेल गए थे। अगर भूपेंद्र हुड्डा को जेल हुई तो वह भ्रष्टाचार के लिए होगी। दोनों में दिन-रात का अंतर है। प्रदेश सरकार की ढाई साल की उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी दी गई है। भ्रष्टाचार को खत्म किया। सरकार ने पिछले किसानों के लिए फसलों का सबसे अधिक मुआवजा दिया। आग लगने के केस में इतिहास में पहली बार मुआवजे का फैसला लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगले ढाई साल में तेज गति से काम किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी कोताही बरतेगा तो खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एसवाईएल के साथ जीएसटी भी जरूरी
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एसवाईएल प्रदेश के लिए बेहद जरूरी है। इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के साथ हम केंद्र सरकार के समक्ष भी रख रहे हैं। हरियाणा को उसके हक का पानी जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लिए स्पेशल विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी था। जीएसटी से मिले पैसों से ही नहर की खुदाई होगी। स्वच्छता जागरूकता से बदलेगी रैंकिंग
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि करनाल उत्तर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना है। रैंकिंग सुधारने के लिए केवल सरकार ही जिम्मेदार नहीं। सरकार केवल इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकती है। लोगों की आदत में बदलाव कराने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है।