फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers will gherao Hansi SP office today

आज हांसी एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers will gherao Hansi SP office today
किसान संगठनों के विरोध के चलते हांसी में तैनात किया गया पुलिस बल - फोटो : Hisar
हांसी। नारनौंद प्रकरण को लेकर किसान एक बार फिर से शुक्रवार को हांसी एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। किसानों की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। धरना स्थल पर धारा 144 लागू की गई है। वहीं, सुरक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मी, दो पैरामिलिट्री कंपनी तैनात की गई है।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ व दशरथ मलिक ने कहा कि किसान कुलदीप राणा को न्याय दिलाने की मांग को प्रदेश से किसान हांसी लघु सचिवालय के पहुंचेंगे। एसपी कार्यालय की ओर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी नितिका गहलोत ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से 6 डीएसपी, 2 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां, चार जिलों जिलों की 700 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लघु सचिवालय के सामने से गुजरने वाले पुराने नेशनल हाईवे को दोनों ओर से ब्लॉक कर दिया गया है। इस रूट को सेक्टर पांच की ओर से डायवर्ट कर दिया गया। किसानों के लिए सेक्टर-5 में वाहन खड़े करने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन

हांसी की तरफ आने वाले वाहनों को काली देवी चौक, जींद चौक, दिल्ली बाईपास चौक, बरवाला रोड़ व हिसार रोड़ पर बेरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बता दें नारनौंद में सांसद रामचंद्र जांगड़ा की गाड़ी पर हमला करने के मामले में दर्ज मुकदमे खारिज करवाने और किसान कुलदीप राणा पर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। 16 नवंबर को जींद में आयोजित महापंचायत में 19 नवंबर को हांसी में पहुंचने का एलान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप की बेटी का वीडियो संदेश वायरल
कुलदीप राणा की बेटी प्रीति राणा ने वीडियो संदेश में किसानों, मजदूरों, कामगारों से अपने पिता सहित किसानों के हकों की लड़ाई में घायल किसानों के लिए हांसी पहुंचने का आह्वान किया है। फेसबुक, व्हाट्सएप पर यह मैसेज वायरल रहा।
एसपी ने किया मुआयना, मॉक ड्रिल भी देखी
हांसी जिला पुलिस ने धरना स्थल के चारों और सीसी टीवी कैमरे लगाए हैं। जिसका कंट्रोल रूम एसपी कार्यालय के अंदर बनाया गया है। लघु सचिवालय के 200 मीटर की दूरी पर लगी धारा 144एसपी नितिका गहलोत ने धरना स्थल पर लगे बेरिकेडिंग, पुलिस नाकों, मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।

वकीलों ने सिविल कोर्ट में दायर की याचिका
हांसी। लघु सचिवालय के बाहर चल रहे धरने को लेकर हांसी के कुछ अधिवक्ताओं ने हांसी की सिविल अदालत में याचिका दायर कर धरने को न्यायिक व प्रशासनिक परिसर से 500 मीटर दूर करने की मांग रखी। अधिवक्ता रोहित कलसन, ललित शर्मा, प्रवेश महिपाल, दीपक सैनी, मलकीत सिंह, मुंशी अजय कुमार, हिम्मत सिंह ने दीवानी अदालत में एक दावा दायर करते हुए अदालत में यह मांग की। इस पर सिविल जज मंजीत पाल की अदालत ने हिसार उपायुक्त, हांसी एसपी, एसडीएम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सयुंक्त किसान मोर्चा के विकास सिसर, दशरथ मलिक को नोटिस जारी कर सोमवार को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed