फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers reached to protest against BJP training camp, clash with police

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का विरोध करने पहुंचे किसान, पुलिस से धक्कामुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached to protest against BJP training camp, clash with police
भाजपा नेताओं को बेरिकेड के ऊपर से काले झंडे दिखाते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भाजपा की ओर से शनिवार को प्रेक्षा विहार में त्रिदेव सम्मेलन प्रशिक्षण शिविर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया। कार्यक्रम का विरोध करने के लिए किसान संगठनों के लोग पहुंच गए। किसानों ने कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए पुलिस से धक्कामुक्की भी की। हालांकि पुलिस ने किसानों को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के शहर से विधायक घनश्याम सर्राफ रहे। कार्यक्रम के बाद प्रेक्षा विहार से निकले भाजपा नेताओं को किसानों ने काले झंडे दिखाए। किसानों ने भाजपा विधायक और पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बूथों का गठन करने के लिए भाजपा ने विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसे त्रिदेव सम्मेलन कहा गया। शनिवार को भिवानी में यह सम्मेलन प्रेक्षा विहार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विधायक घनश्याम सर्राफ रहे। किसानों के विरोध को देखते हुए विधायक के कार्यक्रम स्थल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। किसानों को जब कार्यक्रम की सूचना मिली तो संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य काली पट्टियां बांधकर और काले झंडे लेकर प्रेक्षा विहार के बाहर पहुंच गए। किसानों ने भाजपा के शहर विधायक घनश्याम सर्राफ और प्रदेश स्तरीय नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने भाजपा को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर के नेता पहुंचे थे कार्यक्रम में
प्रेक्षा विहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के भाजपा नेता पहुंचे हुए थे। इनमें प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बूथों का गठन करने की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार बूथ को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साये में चोरी-छिपे कर रहे कार्यक्रम
संयुक्त किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजू मान ने कहा कि भाजपा नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए चोरी-छिपे कार्यक्रम कर रहे हैं। वे सार्वजनिक तौर पर न तो शहर में और न ही गांवों में कोई कार्यक्रम कर पा रहे हैं। बूथों को मजबूत करना तो दूर की बात, ये बूथों तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते, इनका विरोध जारी रहेगा। किसान किसी भी कीमत पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रेक्षा विहार में भाजपा के कार्यक्रम में का विरोध करने पहुंचे किसानों को रोकते हुए पुलिस। संवा?

प्रेक्षा विहार में भाजपा के कार्यक्रम में का विरोध करने पहुंचे किसानों को रोकते हुए पुलिस। संवा?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed