फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers protest in Khedi Lohchab Mandi over the delay in the purchase of millet and rice

Hisar News: खेड़ी लोहचब मंडी में बाजरा-धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Khedi Lohchab Mandi over the delay in the purchase of millet and rice
नारनौंद। खेड़ी लोहचब अनाज मंडी में बाजरा और धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण उर्फ काला गामड़ा की अध्यक्षता में किसानों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द खरीद शुरू न होने पर मंडी गेट पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं काला गामड़ा, वीरेंद्र, संदीप, पवन और सुरेंद्र ने बताया कि सरकार ने 22 सितंबर से खरीद शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन अब तक मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जिससे किसान परेशान हैं। सूचना पर अतिरिक्त सचिव, मार्केट कमेटी नारनौंद मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि मंडी में खरीद प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कई किसानों की फसल का सत्यापन पूरा न होने के कारण गेट पास जारी नहीं हो पा रहे, लेकिन यह प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय के माध्यम से जल्द पूरी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

राइस मिल पर आपत्ति, ज्ञापन सौंपा
कच्चा आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन ने अतिरिक्त सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि पिछले वर्ष किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली मोठ करनैल राइस मिल को इस बार धान खरीद की अनुमति न दी जाए। किसानों ने बताया कि बुधवार को शांति राम राइस मिल, रतिया द्वारा धान की खरीद शुरू की गई थी, लेकिन हैफेड के जिला प्रबंधक अनुराग गुप्ता ने खरीद प्रक्रिया रोक दी, जिससे किसानों में और रोष है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो वे सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed