{"_id":"63e69e7eaf615c93e402cf65","slug":"farmers-opposing-agriculture-minister-jp-dalal-and-adampur-mla-hisar-news-c-21-hsr1013-53179-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: किसानों ने कृषि मंत्री का घेराव किया, आदमपुर विधायक को काले झंडे दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: किसानों ने कृषि मंत्री का घेराव किया, आदमपुर विधायक को काले झंडे दिखाए
Sat, 11 Feb 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:25 AM IST
सार
पुलिस ने उन्हें समझाना चाहा, परंतु किसान नहीं माने। किसानों के विरोध को देखते हुए कृषि मंत्री कार से उतर आए और किसानों से बातचीत की। किसानों ने कहा कि बीमा कंपनी उनका क्लेम खा रही है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री जेपी दलाल व आदमपुर विधायक का विरोध करते किसान।
विस्तार
हरियाणा के हिसार के सिवानी मंडी में किसान नेता सोमबीर चौधरीवास व वार्ड संख्या-11 से पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास के नेतृत्व में किसानों ने गांव गावड़ में कृषि मंत्री जेपी दलाल का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई को काले झंडे दिखाए।
कृषि मंत्री जेपी दलाल, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई गावड़ गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे थे। जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास, अनिल गोरछी, हर्षदीप सिंह किसानों के साथ गावड़ पहुंच गए। जिस रास्ते पर कृषि मंत्री को आना था, किसानों ने उस रास्ते पर अपना पड़ाव डाल लिया।
पुलिस ने उन्हें समझाना चाहा, परंतु किसान नहीं माने। किसानों के विरोध को देखते हुए कृषि मंत्री कार से उतर आए और किसानों से बातचीत की। किसानों ने कहा कि बीमा कंपनी उनका क्लेम खा रही है। 4 हजार किसानों का बीमा रिवर्ट कर दिया गया है। बीमा कंपनी अफसर फोन नहीं उठा रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि जिन 70 हजार किसानों का क्लेम बना है, वह वापस दिलाया जाएगा।