फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers Movement, SKM celebrated Black Day in Hisar, burnt effigies of PM Modi, Minister Amit Shah, CM Manohar

किसान आंदोलन: हिसार में एसकेएम ने काला दिवस मनाया, पीएम मोदी, मंत्री अमित शाह, सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका

Fri, 23 Feb 2024 04:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Feb 2024 04:09 PM IST
सार

किसानों ने 26 फरवरी को डब्ल्यूटीओ छोड़ो दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों पर जो जुल्म कर रही है। एक एक गोली और लाठियों का आने वाले चुनाव में हिसाब लिया जाएगा।

विज्ञापन
Farmers Movement, SKM celebrated Black Day in Hisar, burnt effigies of PM Modi, Minister Amit Shah, CM Manohar
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों ने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर काला दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम मनोहरलाल और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया। किसानों ने 26 फरवरी को डब्ल्यूटीओ छोड़ो दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों को एमएसपी न देने के लिए मजबूर करने के साथ-साथ धन के रूप में लाभ के सीधे हस्तांतरण का तर्क देकर पीडीएस को वापस लेने के लिए डब्ब्ल्यूटीओ जिम्मेदार है।

विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों पर जो जुल्म कर रही है। एक एक गोली और लाठियों का आने वाले चुनाव में हिसाब लिया जाएगा। कितनी लाश बिछाओगे लाखों किसान अपने हक हकूक के लिए शहादत देने के लिऐ तैयार है के नारे लगाते हुए विरोध जताया। किसानों ने कहा अब 14 मार्च, 2024 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल किसान मजदूर महा पंचायत करेंगे।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में शमशेरसिंह नम्बरदार, दिलबाग सिंह हुड्डा, संदीप सिवाच, सरदानन्द राजली, सोमबीर पिलानियां, राजिव मलिक, सुरेश दुर्जनपुर, कृष्ण नैन, धर्मबीर लोहान, देशराज, रुपसिहं, एमएल सहगल, नरेश गौतम, नरेश गोयल, राजेश बागड़ी, ओमप्रकाश सैनी, सकुंतला जाखड, कमला,सीमा, अनिता,चरणपाल, सतबीर पुनिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed