{"_id":"68d82c8111a2a2c8f202d1eb","slug":"farmers-halted-road-repair-work-at-the-grain-market-hisar-news-c-21-hsr1005-718947-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अनाज मंडी में सड़क की मरम्मत का कार्य किसानों ने बीच में रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अनाज मंडी में सड़क की मरम्मत का कार्य किसानों ने बीच में रुकवाया
Sun, 28 Sep 2025 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
हांसी अनाज मंडी में हुए सड़क की मरम्मत का कार्य दिखाते किसान व आढ़ती। जागरूक पाठक
हांसी। अनाज मंडी में सड़क की घटिया मरम्मत होने पर किसानों और आढ़तियों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने काम रुकवा दिया और अधिकारियों पर धांधली के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। किसानों ने कहा कि सड़क की मरम्मत टिकाऊ तरीके से होनी चाहिए, ताकि बरसात या पाइपलाइन डालने के बाद यह बार-बार न टूटे।
धान और बाजरे की बढ़ती आवक को देखते हुए मंडी में शनिवार सुबह से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचे किसान नेता दशरथ मलिक, राजेश वर्मा समेत अन्य किसानों ने देखा कि रेत पर सीधे तारकोल और बजरी डालकर मरम्मत हो रही है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और काम रुकवा दिया।
मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला ने बताया कि यह काम बोर्ड की कंस्ट्रक्शन शाखा करवा रही है। हाल ही में पाइपलाइन बिछाने और बारिश के बाद सड़क कई जगह से टूट गई थी, जिसे देखते हुए मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन
किसानों और व्यापारी नेताओं ने मौके पर ही सड़क उखाड़कर नीचे से रेत निकालकर खराब काम की पोल खोल दी। इस दौरान सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंगदास बंसल और अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार तायल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह मरम्मत हो रही है, सड़क कुछ ही दिनों में फिर टूट जाएगी। साथ ही प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की।
-- --
अनाज मंडी में सड़क की मरम्मत की मांग की थी। कार्य शुरू हो गया था। किसानों ने कार्य बेहतर ढंग से न होने की बात कहकर सड़क मरम्मत का कार्य बीच में ही रुकवा दिया। मामले में अधिकारियों से बातचीत करेंगे।-अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी हांसी।