फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers cheated Rs 8.49 lakh on the pretext of getting work done from home

Hisar News: घर से काम कराने का झांसा देकर किसान से 8.49 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers cheated Rs 8.49 lakh on the pretext of getting work done from home
हिसार। साइबर अपराधियों ने लाडवा गांव के एक किसान को घर बैठे काम करना का झांसे देकर 8,49,773 रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में लाडवा के किसान ने बताया कि 2 सितंबर को मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें घर से काम करने के बारे में बताया गया था। इसके लिए एक लिंक भेजा गया। लिंक ओपन किया तो मेरा नंबर टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गया और जो जानकारी मांगी गई वह दे दी। बैंक खाता नंबर भी बता दिया। आरोपियों ने कुछ देर बाद उसके खाते में 1486 रुपये डाल दिए। उन्होंने कहा कि आप हमारे पास 10,500 रुपये का निवेश करते है तो आपको 15,116 रुपये वापस करेंगे। किसान ने उनके खाते में 10,500 रुपये डाल दिए। कुछ देर बाद उसके खाते में 15,116 रुपये आ गए। तीन सितंबर को एक टास्क दिया, जिसे पूरा करने पर एक खाते में 20,080 रुपये और दूसरे में 30,000 रुपये डालने की बात कही। इस तरह कुल मिलाकर किसान से विभिन्न खातों में 8,49,773 रुपये डलवा लिए। पीड़ित ने मुनाफे समेत रुपये वापस मांगे तो इन्कार कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed