फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer died due to overturning of tractor-trolley

Hisar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से किसान की मौत

Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to overturning of tractor-trolley
नारनौंद। क्षेत्र के गांव ढाणी ब्राह्मण के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजपुरा निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई 42 वर्षीय धर्मबीर ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी ढोने का काम करता था। बुधवार दोपहर को वह गुर्जर बाड़ा से मिट्टी लेने के लिए जा रहा था। ढाणी ब्राह्मणन के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर से उसका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान उसने कूदने का प्रयास किया लेकिन उसका पैर फंस गया। इस दौरान वह ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed