फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family of patient burnt alive in fire in Hospital in Hisar protested against Doctor

Hisar: अस्पताल में आग से जिंदा जला मरीज, डॉक्टर पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, धरना जारी

Thu, 24 Aug 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

सेक्टर 15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमित वधवा को 20 अगस्त की शाम को डिप्रेशन और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात 1.15 मिनट पर अचानक अस्पताल में धमाका हुआ। आग लगने से अमित वधवा की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Family of patient burnt alive in fire in Hospital in Hisar protested against Doctor
हिसार में धरना जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के परिवर्तन अस्पताल में मंगलवार देर रात आग लगने से जिंदा जले 40 वर्षीय अमित वधवा के परिजनों का अस्पताल के बाहर धरना गुरुवार को भी जारी है। परिजन और अन्य जन संगठन चिकित्सक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक केस दर्ज नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। वहीं शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा। पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत का दौर जारी है लेकिन अभी तक बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: सरकारी स्कूल की छत गिरने के मामले में भाजपा नेता अनमोल रतन पर केस दर्ज, एक टीचर की हुई थी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमित वधवा को 20 अगस्त की शाम को डिप्रेशन और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात 1.15 मिनट पर अचानक अस्पताल में धमाका हुआ। जब उनका बेटा ध्रुव दौड़ कर कमरे की तरफ गया तो कमरे में आग लगी हुई थी। ध्रुव ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं चला। उसके बाद पाइप के जरिए आग बुझाई गई, लेकिन तब तक अमित जिंदा जल चुका था।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में खूब बवाल काटा था। बुधवार सुबह परिजनों और अन्य जन संगठनों ने अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया था। उनकी मांग थी कि जब तक चिकित्सक पर हत्या का केस दर्ज नहीं हो जाता, वे धरने से नहीं उठेंगे। वहीं शव का नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है, लेकिन परिजनों ने अभी शव नहीं उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed