फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family created a ruckus over the death of a young man admitted to a private hospital

निजी अस्पताल में भर्ती युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Family created a ruckus over the death of a young man admitted to a private hospital
हांसी। बस स्टैंड के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मसूदपुर निवासी 35 वर्षीय सुभाष को बुखार व चक्कर आने की शिकायत पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई। मृतक के पिता पृथ्वी सिंह ने बताया उन्होंने तीन दिन पहले सुभाष को नेकीराम अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने एक दिन उपचार करने के बाद 30 हजार रुपये और जमा करवाने के लिए कहा था। जिस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तो उनके पास रुपये नहीं हैं आप सुभाष का इलाज जारी रखें हम जल्द ही रुपये जमा करवा देंगे। जिस पर चिकित्सकों ने कहा कि बिना रुपयों के इलाज नहीं होगा। आरोप है कि गहने गिरवी रखने की भी बात कही। इसके बाद उन्होंने रुपये उधार लेकर अस्पताल में जमा करवा दिए, लेकिन बुधवार सुबह इंजेक्शन लगाए जाने के बाद सुभाष की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधन दीपक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सुभाष की कार्डियक अटैक आने से मौत हुई है।
विज्ञापन

मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है, वीरवार को पोस्टमार्टम होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - राजबीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed