फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fake visa handed over to youth, German police caught them and sent them to jail

Hisar News: बेरोजगार युवाओं को थमा दिया नकली वीजा, जर्मनी पुलिस ने पकड़ कर भेज दिया जेल

Sun, 14 Apr 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 14 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Fake visa handed over to youth, German police caught them and sent them to jail
हांसी। विदेश भेजने के नाम पर राजपुरा व सैनीपुरा के 2 युवकों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। दोनों युवकों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्रोएशिया भेज दिया। जिसकी वजह से उन्हें वहां पर जेल में भी रहना पड़ा। उन्हें वहा पर टॉर्चर भी किया गया। बड़ी मुश्किल से वह वहां से वापस आ सके। जब उन्होंने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी नरेश व सैनीपुरा निवासी अशोक ने बताया कि वह दोनों बेरोजगार हैं। बेरोजगारी से परेशानी के चलते उन्होंने ट्रेवल एजेंसी के कार्यालय में जनवरी 2023 में संपर्क किया। एजेंसी के मालिक रोहतक जिले के महम के गांव बडेवा निवासी मंदीप ने कहा कि वह एक साल के वर्क वीजा पर क्रोएशिया में भिजवा देगा। वहां कंपनी में नौकरी दिलवाएगा। उसने इसके लिए प्रति व्यक्ति 7 लाख रुपये की मांग की और मोलभाव करने पर उसने प्रति व्यक्ति 6 लाख 20 हजार रुपये में डील पक्की कर दी। उसने बताया कि 8 अक्तूबर 2023 तक उसे 2 लाख रुपये उन दोनों को विदेश भेजने की एवज में बतौर एडवांस ऑनलाइन पेमेंट कर दी। दोनों का 114 दिन में वीजा आया जो उसने अपने पास रख लिया। उसने कहा कि जब तक बकाया पेमेंट 10 लाख 40 हजार रुपये नहीं दोगे, तब तक टिकट नहीं करवाऊंगा। नरेश व अशोक ने बताया कि उन्होंने आरोपी को बकाया भुगतान कर दिया। उसके बाद 4 फरवरी 2024 को दोनों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से क्रोएशिया के लिए फ्लाइट ली। जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर उतरे। वहां की इमिग्रेशन अथॉरिटी ने उनके कागज चेक किए और वीजा अवैध बताते हुए उन्हें 18 घंटे अपनी हिरासत में रखा। उन्होंने वहां से आरोपी के पास व्हाट्सएप कॉल की और हालात बताए तो उसने कहा कि पुलिस वालों से कागज लेकर फाड़ दो और एक्जिट देखकर भाग जाओ। बाकी मैं देख लूंगा। उन्हें वहां पर टॉर्चर किया गया। बाद में वापस नई दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली वापस आने के बाद मंदीप ने कहा कि क्रोएशिया की दोबारा टिकट करा लो, अब कोई नहीं रोकेगा। शिकायत में कहा गया कि दोनों ने 84 हजार रुपये में दोबारा क्रोएशिया की दो टिकटें ले लीं। इस बार दिल्ली एयरपोर्ट की इमिग्रेशन ने कागज फर्जी बताते हुए जाने से रोक दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मंदीप के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed