फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Facility: If you have electricity problem then WhatsApp on 8813999708

सुविधा : बिजली की है समस्या तो 8813999708 पर करें व्हाट्सएप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Facility: If you have electricity problem then WhatsApp on 8813999708
बिजली निगम द्वारा जारी किया गया व्हाट्सएप चैट बॉट।
हिसार। बिजली से संबंधित गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने 8813999708 व्हाट्एसप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर आम उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याएं जैसे ट्रांसफार्मर जलने, बिजली आपूर्ति में बाधा, बिजली बिल नहीं मिलने आदि की शिकायत दर्ज करा सकते हैंं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित एरिया के अधिकारी के पास उसे ट्रांसफर किया जाता है। इसके बाद तुरंत समस्या का समाधान होगा। उपभोक्ताओं को मैसेज में अपना नाम, क्षेत्र और समस्या की जानकारी देनी होगी। इस सुविधा का उद्देश्य उपभोक्ता व अधिकारियों के बीच पारदर्शिता को बनाए रखना है।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर करना होगा पंजीकृत
बिजली निगम की ओर से जारी 8813999708 व्हाट्सएप नंबर पर उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना होगा। इसके बाद अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आएगा, जिसे व्हाट्सएप नंबर चैट बॉट पर अपडेट करना होगा। इतनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो जाएंगे, जोकि उपभोक्ता से चैटिंग के माध्यम से बिजली संबंधित शिकायतों की श्रेणी पूछेगा। शिकायत जैसे ही पंजीकृत होगी तो स्वत: ही एरिया के एसडीओ कार्यालय के पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी। शिकायत की श्रेणी के अनुसार तय समय पर अधिकारी को समस्या का निवारण करना होगा। समस्या का निवारण होने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता सहमत नहीं तो कर सकेगा अपील
बिजली संबंधित समस्या के हल करने के बाद यदि किसी कारणवश उपभोक्ता असंतुष्ट होता है तो वह सरल पोर्टल पर जाकर अपनी अपील दर्ज कर सकता है। हालांकि हर माह व्हाट्सएप चैटिंग बॉट को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शिता के लिए बिजली निगम ने व्हाट्सएप चैटिंग बॉट सुविधा शुरू की गई है। जिस पर उपभोक्ता बिजली संबंधित शिकायत का निवारण जल्द पा सकेगा। उपरोक्त सुविधा पर उपभोक्ता केवल संदेश भेज सकेगा। इस पर कॉल नहीं हो सकेगी। - वनिता सिंह, परियोजना निदेशक, विद्युत सदन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed