फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Extortion was sought from the businessman from the number of a friend living in Germany

जर्मनी में रहने वाले दोस्त के नंबर से मांगी थी व्यापारी से रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Extortion was sought from the businessman from the number of a friend living in Germany
व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोपी अजय। - फोटो : Hisar
हिसार। अग्रसेन कॉलोनी निवासी गद्दा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अग्रसेन कॉलोनी निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किया है जिसके जरिये रंगदारी मांगी गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है वह उसके दोस्त का है, जो जर्मनी में रहता है। अब सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को गद्दा व्यापारी पंकज गोयल के व्हट्सएप नंबर पर संदेश भेज पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी अजय ने बताया कि मंगाली गांव निवासी अनुज जर्मनी में हैं। अक्सर उससे बातचीत होती रहती थी। करीब आठ दिन पहले उसने अपने दोस्त को कहा कि उसे जर्मनी का मोबाइल नंबर चाहिए। इस पर उसके दोस्त ने कहा कि वह उसके नंबर नर व्हाट्सएप चला ले, इसके बाद उसने ओटीपी अजय को बता दिया। बाद में अजय ने लग्जरी लाइफ जीने के लिए व्यापारी से रंगदारी मांगी। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पर पहले भी दो लड़ाई झगड़े के केस दर्ज हैं। आरोपी व्यापारी पंकज गोयल को अच्छी तरह से जानता है। इसलिए उसने रंगदारी के लिए पंकज को चुना। उसके लिए यह आसान टारगेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed