फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Extension of Kota-Hisar-Kota Express to Sirsa

Hisar News: कोटा-हिसार-कोटा एक्सप्रेस का सिरसा तक विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Extension of Kota-Hisar-Kota Express to Sirsa
हिसार। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 19807/08 एवं 19813/14 कोटा-हिसार-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का सिरसा तक विस्तार किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर संचालित कोटा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19813 कोटा-हिसार एक्सप्रेस 9 मार्च से तथा गाड़ी संख्या 19807 कोटा-हिसार एक्सप्रेस 10 मार्च से हिसार स्टेशन से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर दोपहर 12:13 बजे मंडी आदमपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। दोपहर 12:29 बजे भट्टू स्टेशन पहुंचेगी। दोपहर 12:31 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं दोपहर 1:10 बजे पर सिरसा पहुंचेगी। वापसी में सिरसा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19808, 9 मार्च से व गाड़ी संख्या 19814, 10 मार्च से शाम 4:15 बजे रवाना होकर भट्टू स्टेशन पर शाम 4:48 बजे पहुंचेगी। यहां से शाम 4:50 बजे रवाना होगी। मंडी आदमपुर स्टेशन पर शाम 5:06 बजे आएगी। शाम 5:08 बजे रवाना होगी। हिसार रेलवे स्टेशन पर शाम 5:45 बजे पहुंचेंगी। यहां से फिर शाम 5:55 बजे कोटा के लिए रवाना होगी। बता दें, कि इस ट्रेन का सिरसा तक विस्तार करने के लिए यात्री लंबे समय से मांग कर रहे थे। कई बार रेलवे के आलाधिकारियों को पत्र भी दिया गया। वहीं, अभी तक ट्रेन हिसार ही रुकती थी और हिसार से शाम 5:55 बजे कोटा के लिए रवाना होती थी। मगर अब इस ट्रेन का फायदा सिरसा जाने वाले यात्री भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed