फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Extension lecturers will be available only after completion of work load

Hisar News: वर्क लोड पूरा होने पर ही मिलेंगे एक्सटेंशन लेक्चरर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Extension lecturers will be available only after completion of work load
हिसार। प्रदेश के सभी गवर्नमेंट कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत कॉलेजों में एक्सटेंशन लेक्चरर तभी नियुक्त होंगे जब विषय का वर्कलोड पूरा होगा। फ्रेशर लगने वाले लेक्चरर को 57700 रुपये की सैलरी दी जाएगी। वहीं रिटायर्ड शिक्षक को कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर में ज्वाइन करने पर 35400 रुपये का वेतन मिलेगा। इसके अलावा एक साल में 12 छुट्टियां भी मिलेंगी। इस दौरान कॉलेज में कोई स्थायी शिक्षक आता है तो गेस्ट लगे हुए शिक्षक को रिलीव कर दिया जाएगा। एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए योग्यता वहीं होगी जो एडिड कॉलेजों में प्रोफेसर पद के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

एक साल के लिए होगी नियुक्ति
शिक्षक की नियुक्ति एक साल के लिए होगी। इस दौरान अगर वर्कलोड 50 प्रतिशत से कम रहता है तो उसे विभाग के निर्देशानुसार तुरंत रिलीव करना होगा। एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए एक समय में एक पद के लिए चार अभ्यर्थियों का चयन होगा, जिनमें से शेष तीन को वेटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग से लेनी होगी परमिशन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी पत्र में लिखा गया है कि कॉलेज में विषय का वर्क लोड होने पर ही एक्सटेंशन लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पहले कॉलेज को अप्रूवल के लिए हायर एजुकेशन को पत्र लिखना होगा। अप्रूवल मिलने के बाद पद के लिए दो न्यूज पेपर में विज्ञापन देना होगा। इसके बाद कमेटी का गठन होगा और इंटरव्यू लेने के बाद शिक्षक का चयन किया जाएगा। इस कमेटी में कॉलेज प्राचार्य, विभाग का डीएन और विषय का एक्सपर्ट शिक्षक शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी या नेट जरूरी
कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए 2020 से पहले की पीएचडी होनी जरूरी है। इसके अलावा पीएचडी और नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए अप्लाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article