{"_id":"6ab2cf395f41a3945e0b00c4","slug":"exposure-of-sex-trade-running-under-the-guise-of-hotels-manager-arrested-22-girls-and-19-boys-found-in-suspicious-circumstances-hisar-news-c-21-hsr1005-957215-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: होटलों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर गिरफ्तार, 22 लड़कियां व 19 लड़कें संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: होटलों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर गिरफ्तार, 22 लड़कियां व 19 लड़कें संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने सोमवार रात शहर में होटलों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। वार्ड-12 के दो होटलों में देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 22 लड़कियों और 19 लड़कों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पुलिस ने दोनों होटल के मैनेजरों को गिरफ्तार कर थाना अर्बन एस्टेट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डीएसपी प्रिया शर्मा ने बताया कि पुलिस को वार्ड 12 स्थित होटलों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मॉडल टाउन की शीशमहल वाली गली स्थित होटल 999 में बोगस ग्राहक भेजा। इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल में दबिश दी। मैनेजर हांसी जिले के कौथ कलां निवासी कुलदीप को काबू किया गया। होटल के कमरा नंबर 205 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली। महिला की मेकअप किट की तलाशी में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। होटल से 13 लड़कियां और 11 लड़के मिले।
इसके बाद पुलिस टीम ने होटल राज में कार्रवाई की। पुलिस ने कैथल निवासी मैनेजर अंकुश को गिरफ्तार किया। होटल से 9 लड़कियां और 8 लड़के संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस ने सभी को रेस्क्यू किया। हालांकि पूछताछ और कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
ढाई माह में दूसरी कार्रवाई
इससे पहले विद्युत नगर क्षेत्र के होटल बलिश और ए टू जेड में भी पुलिस ने देह व्यापार का मामला पकड़ा था। वहां से 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था। दोनों होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया था।
पार्षद हर हाउस बैठक में उठाते हैं मुद्दा
वार्ड के पार्षद जगमोहन मित्तल प्रत्येक हाउस की बैठक में होटलों में चल रही गतिविधियों का मुद्दा उठाते हैं। उनके अनुसार ये होटल रिहायशी क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। इनमें गैरकानूनी कार्य भी होते हैं। उन्होंने ऐसे होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।