{"_id":"676c9835bb7df09d9d09da3a","slug":"examination-of-the-second-phase-of-vigyan-manthan-hisar-news-c-21-hsr1020-531693-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन के दूसरे चरण की परीक्षा में 13 जिलों के विद्यार्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन के दूसरे चरण की परीक्षा में 13 जिलों के विद्यार्थी शामिल
Thu, 26 Dec 2024 07:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
हिसार। विज्ञान भारती हरियाणा और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थी विज्ञान मंथन की दूसरे चरण की परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन कैंपस स्कूल में किया गया। यह परीक्षा विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम-संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई।
इस परीक्षा में अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सिरसा, सोनीपत व यमुनानगर जिलों के विभिन्न विद्यालयों के प्रथम चरण में उत्तीर्ण छठी से ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थी विज्ञान मंथन की केंद्रीय शैक्षणिक टीम की सदस्य प्रो. वंदना महत्ता पर्यवेक्षक के तौर पर इस शिविर में उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया और उपस्थित छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक व व्यावहारिक वैज्ञानिक सोच का आकलन करना था।
शिविर के अंत में हर कक्षा के प्रथम तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों के नाम घोषित किए गए। उत्तीर्ण विद्यार्थी मई 2025 में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के शिविर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में हिस्सा लेंगे। सक्षम के राष्ट्रीय सह संयुक्त सचिव अवाय परगाल ने छात्र वैज्ञानिकों से प्राचीन भारतीय विज्ञान पर गर्व करने और भारतीय विज्ञान विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। शिविर में उपस्थित विज्ञान भारती हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष जवाहर ने आभार जताया।
विज्ञापन
कैंपस स्कूल में आयोजित प्रोग्राम के परिणाम
विद्यार्थी का नाम कक्षा स्कूल रैंक
भाविक 6 हंसराज पब्लिक स्कूल,पंचकूला 1
तरंग 6 पेस आईआईटी एंड मेडिकल, झज्जर 2
अविश 7 जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल,सोनीपत 1
योगित 7 भवन विद्यालय,पंचकूला 2
शारव 8 श्रीराम आइडल स्कूल, हिसार 1
सानवी 8 भवन विद्यालय, पंचकूला 2
हेजल 9 एलन कॅरिअर इंस्टिट्यूट, फतेहाबाद 1
अनुज 9 आरईडी सीसे स्कूल 2
अक्षित 10 आरईडी सीसे स्कूल, झज्जर 1
अंकिता 10 एचडी सीसे स्कूल, साल्हावास,झज्जर 2
अर्पिता 11 भवन विद्यालय, पंचकूला 1
मनन 11 गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, थानेसर 2

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद