फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Entering the house in Balsamand and setting fire to the whole family with the intention of burning alive, neighbors saved them by breaking the door

बालसमंद में घर में घुसकर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की नीयत से आग लगाई ,पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बचाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Entering the house in Balsamand and setting fire to the whole family with the intention of burning alive, neighbors saved them by breaking the door
बालसमंद (हिसार)। गांव बालसमंद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की नीयत से आग लगा दी। घर में रखी 2 लाख 32 हजार रुपये की नकदी, बेड, बिस्तर, कपड़े, चारपाई, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसी ने बुजुर्ग दंपती के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिछला दरवाजा तोड़कर दोनों की जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगजनी के बाद परिवार ने डर के कारण गांव से पलायन की बात कही है।
विज्ञापन

गांव बालसमंद निवासी 64 वर्षीय सुमेर ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी पत्नी कृष्णा के साथ घर में सोए हुए थे। उनके दोनों बेटे अपने चाचा के घर सो रहे थे। रात को करीब एक बजे अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने एक लकड़ी पर कपड़ा बांधकर उस पर पेट्रोल डाला हुआ था। इस लकड़ी के जरिये आग लगा दी। आग लगाने के बाद मौके से भाग गए। रात के समय अंधेरा व धुआं होने के कारण आग लगाने वालों की पहचान नहीं कर सके। आग की लपटें देखकर चिल्लाए तो पड़ोसी ने दूसरी साइड का दरवाजा तोड़कर दोनों की जान बचाई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

ये सामान जलकर हुआ राख
सुमेर ने बताया कि उन्हें गांव के रहने वाले पूर्व फौजी को एक लाख रुपये देने थे। कुछ रुपये दूसरे काम में उपयोग के लिए निकाले थे। घर में रखी करीब 2.32 लाख की नकदी आग में जलकर राख हो गई। बेड, चारपाई, सिलाई मशीन, कपड़े बर्तन और आवश्यक कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के कारण दो पक्षों में हुई थी तकरार
सुमेर ने बताया कि 16 वर्षीय पोते ने सोशल मीडिया पर कोई अश्लील संदेश भेज दिया था। इससे दोनों पक्षों में तकरार हो गई थी। चार दिन पहले गांव में ही एक पंचायत हुई थी। सुमेर ने बताया कि हम पांच भाई हैं। पांचों भाई गांव में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। पशुओं और बच्चों को रिश्तेदारी में भेज दिया है। भय के माहौल में घर पर ही नहीं आ रहा था। सुमेर ने बताया कि हम दस दिन बाद इस घर में सोए हैं। आगजनी की घटना के बाद भय के माहौल में हैं। हमें मजबूरन गांव छोड़ना पड़ेगा।

वर्जन
बालसमंद में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर दो कमरों में आग लगा दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करके अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
- संदीप, एएसआई, जांच अधिकारी, बालसमंद चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed