{"_id":"5f6f8a208ebc3e9b7a5bed6f","slug":"enfected-one-people-dead-and-148-are-positive-hisar-news-rtk5754737137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 148 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 148 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से सातरोड़ निवासी बुजुर्ग और शहर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के 64 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 148 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले। इनको मिलाकर जिले में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा 49 पर पहुंच गया है, जबकि संक्रमितों की संख्या 5721 हो गई है।
मृतक संक्रमित मरीज का प्राइवेट अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा था। सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा मृतक संक्रमित का उसके क्षेत्र के हिसाब से नोडल अधिकारी की निगरानी में अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। टीम मृतक के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रही है। फिलहाल जिले में 1307 एक्टिव केस हैं, जिनका कोविड-19 अस्पताल, केयर सेंटर और होम आइसोलेट पर इलाज चल रहा है। पिछले चार दिन से जिले का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है, जिससे विभाग को राहत मिली है। अब शनिवार को कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी काफी बढ़ा है, जो 76.32 हो गया है।
हांसी लालपुरा व गोरछी से दो सरकारी अध्यापक सहित अन्य जगहों से 10 अध्यापक, सेंट्रल जेल एक से चार कैदी सहित अन्य एरिया निवासी 13 कैदी, बाला जनाना अस्पताल का डॉक्टर, जिंदल अस्पताल का दंत चिकित्सक और सफाई कर्मचारी, नागरिक अस्पताल की जिला आशा वर्कर कोऑर्डिनेटर, भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट, राजगुरु मार्केट का गारमेंट दुकान संचालक, रेलवे स्टेशन के नजदीक की चाय की दुकान करने वाला, फूड कैटरिंग, रेलवे कर्मचारी, धारा मिल मशीन ऑपरेटर, लैब अटेंडेंट, इरिगेशन विभाग का कर्मचारी, दो टेलर, जिंदल कंपनी का कर्मचारी, पीएनबी शाखा का सीनियर प्रबंधक, बिजनेस प्रबंधक सहित चिकित्सक शामिल है।
विज्ञापन
मृतक संक्रमितों की हिस्ट्री
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार 66 वर्षीय मृतक संक्रमित सातरोड़ गांव का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले ही संक्रमित मिला था और शुरू से ही सीएमसी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वह मधुमेह, रक्तपूतिता (संक्रमण की एक जानलेवा जटिल अवस्था), शरीर के किसी भाग में दर्दनाक सूजन, अधिक संक्रमण फैलने जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त था। वहीं दूसरा मृतक संक्रमित 16 सितंबर से गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल था। वह शुगर, सांस सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था