{"_id":"623dfac7c0989f4c2b2ed54d","slug":"empty-cylinders-on-bullock-cart-congressmen-came-on-the-road-with-scooty-hisar-news-hsr627496993","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी पर खाली सिलिंडर, स्कूटी रखकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी पर खाली सिलिंडर, स्कूटी रखकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
हिसार कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय की ओर जाते हुए पेट्रोल -डीजल ,रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खि
- फोटो : Hisar
हिसार। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतरे। कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। जिसमें बैलगाड़ी पर खाली गैस सिलिंडर, बिना पेट्रोल की स्कूटी रखकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बार-बार रसोई गैस, पेट्रोल ,डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर जनता का जीना दूभर कर दिया है। पिछले 8 सालों में कच्चे तेल की कीमतें यूपीए सरकार के शासन की तुलना में बहुत कम रही है। इसके बावजूद पेट्रोल व डीजल की कीमतें यूपीए सरकार की दरों से बहुत अधिक कर दी गई है। यूपीए सरकार में 400 रुपये का सिलिंडर की कीमत 1000 रुपये प्रति सिलिंडर होने होने से आम आदमी का रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता बेहद दुखी है।
हरियाणा लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि भाजपा देश में जातिवाद का जहर घोल रही है। वोट हथियाने के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़का रही। समुदायों, धर्मों, जातियों के बीच जहर खोलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष रोहित राड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बाद सीएनजी-पीएनजी के रेट भी बढ़ा दिए हैं। इनका का असर हर एक उपभोक्ता पर होगा। हर चीज के दामों में उछाल आएगा।
इस अवसर पर एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, बरवाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र गंगवा, उकलाना के पूर्व प्रत्याशी बाला देवी, हिसार के पूर्व प्रत्याशी रामनिवास राड़ा, नलवा के पूर्व प्रत्याशी रणधीर पनिहार, महिला जिला अध्यक्ष स्नेह लता निंबल,रणदीप लोहचब, मुकेश सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान मंगल ढालिया, भूपेंद्र गंगवा, रोहित राड़ा, एडवोकेट कमला सहरावत, श्वेता शर्मा, जेपी ज्याणी, रतन सिंह पानू, प्रेम सिंह मलिक, भूपेंद्र मलिक आदि मौजूद थे।

हिसार कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय की ओर जाते हुए पेट्रोल ,डीजल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खि- फोटो : Hisar