{"_id":"6aee1c8c87cb5b578e0017a7","slug":"employees-observed-a-black-diwali-after-failing-to-receive-their-salaries-and-advances-hisar-news-c-21-hsr1020-988275-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वेतन और एडवांस न मिलने पर कर्मचारियों ने मनाई काली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वेतन और एडवांस न मिलने पर कर्मचारियों ने मनाई काली दिवाली
विज्ञापन
मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
हिसार। वेतन और दिवाली एडवांस का भुगतान न मिलने पर हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन ने रोष व्यक्त किया है। जिला कमेटी ने शुक्रवार को काली दिवाली मनाकर नाराजगी जाहिर की।
यूनियन ने आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सात मांगों पर सहमति बनने और लिखित आश्वासन मिलने के बावजूद राजकीय पशुधन फार्म के अधीन उपनिदेशक पशुपालन परियोजना क्षेत्र-3 और उपनिदेशक भेड़ प्रजनन फार्म कार्यालय के कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया।
जिला प्रधान छबील दास मौलिया ने कहा कि सरकार की घोषणा के अनुसार 30 अक्तूबर तक वेतन और दिवाली एडवांस मिलना था। भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों को त्योहार पर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूध के कूपन नहीं बनने के कारण कर्मचारियों को बाजार भाव पर दूध खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय लाभ और जीपीएफ से शादी के लिए एडवांस लेने संबंधी मामले भी लंबित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को बैंक ऋण की किस्तें चुकाने में परेशानी हो रही है। देरी के कारण उन्हें पेनल्टी देनी पड़ सकती है और सिबिल स्कोर भी प्रभावित हो सकता है। यूनियन ने भेड़ प्रजनन फार्म कार्यालय में वित्तीय शक्तियां होने के बावजूद दिवाली एडवांस के आवेदनों पर विचार नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई।