Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees observed a 'black Diwali' after failing to receive their salaries and advances.

Hisar News: सेक्टर 16-17 के खाली प्लॉटों की सफाई शुरू, झुग्गियां हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employees observed a 'black Diwali' after failing to receive their salaries and advances.
एचएसवीपी के ईओ जगदीप सिंह से मिलते सेक्टर 16-17 और 13 पार्ट-टू की आरडब्ल्यूए के सदस्य। स्रोत: आ
हिसार। सेक्टर 16-17 के खाली प्लॉटों की सफाई शुरू करवा दी गई है। साउथ बाईपास के साथ अवैध रूप से बसी झुग्गियों को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 और 13 पार्ट-टू की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी जगदीप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारी ने यह निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल ने खाली प्लॉटों की सफाई सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए प्रधान इंद्र सिंह मलिक, डॉ. हरिचंद, सूरजा राम झाझरिया, कुलबीर दुहन और चरण सिंह सिवाच ने बताया कि सेक्टर के खाली प्लॉटों में कीकर के बड़े-बड़े पेड़, झाड़ियां और जंगली पौधे उगे हुए हैं। दिवाली पर लोग अपने घरों की सफाई करते हैं जबकि खाली प्लॉट जंगल बने हुए हैं। इस पर ईओ ने एसडीओ रामप्रसाद को मौके पर बुलाकर सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओ ने जेसीबी भेजकर सेक्टर 16-17 में प्लॉटों की सफाई शुरू करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झुग्गियों में पॉलिथीन और केमिकल जलाने से सेक्टर में धुआं फैलता है। रात के समय शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग करने से भी सेक्टरवासियों को परेशानी होती है। ईओ ने एसडीओ रामप्रसाद को झुग्गीवासियों को एक सप्ताह का समय देकर वहां से हटाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ईओ ने सेक्टर में प्रस्तावित बूस्टिंग स्टेशन की मांग संबंधित अधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया। पानी के बिल ऑनलाइन के साथ नकद जमा करवाने की सुविधा देने की मांग भी उच्च अधिकारियों के पास भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed