फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees demonstrated outside the residence of the Health Minister regarding their demands

Hisar News: कर्मचारियों ने मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated outside the residence of the Health Minister regarding their demands
हिसार। राज्यस्तरीय चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर रविवार दोपहर को शहर में प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी। कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सुबह क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान दीपक तंवर ने बताया कि वे काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। उसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की अनदेखी के चलते कर्मचारियों में रोष है और रोष स्वरूप प्रदर्शन किया जा रहा है। क्रांतिमान पार्क से कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर धर्मबीर फौगाट, सुरेंद्र यादव, प्रदीप पांचाल, सुमित, ओमप्रकाश, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य मांगें
स्वास्थ विभाग में कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
गलत तरीके से हटाए गए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए।
नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर कर्मचारी के आश्रितों को आर्थिक सहायता व रोजगार दिया जाए।
कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड जारी किया जाए।
नियमित होने तक सभी कर्मचारियों को समान काम व समान वेतन दिया जाए।
जोखिम भत्ता 2 हजार रुपये प्रति माह किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed