{"_id":"3a7bcb22c24c7b37ca597208771d4f6b","slug":"employee-raging-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होने पर भड़के कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होने पर भड़के कर्मचारी
भिवानी/ब्यूरो।
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर शनिवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी के आवास पर प्रदर्शन किया।
मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों की उपेक्षा की है। इसलिए जनप्रतिनिधि होने के नाते वे उनकी मांग सरकार से मनवाएं।
जल्द ऐसा नहीं किया गया तो रोहतक में 22 दिसंबर को हल्ला बोल रैली होगी।
शनिवार को हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर जिले भर के कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए।
अध्यक्षता कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता जय प्रकाश परमार और रामनिवास कौशिक ने की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, परिषदों, पालिकाओं, पंचायती राज संस्थाओं के कर्मचारियों और शिक्षकों ने 13 नवंबर परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने 13, 14 नवंबर को प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में हड़ताल की थी।
इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। इसी बात से नाराज कर्मचारी हांसी गेट होते हुए जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी के आवास पर पहुंचे और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
तालमेल कमेटी 22 दिसंबर को रोहतक में राज्यस्तरीय हल्ला बोल रैली करेगी। भिवानी से सैकड़ों कर्मचारी इस रैली में भाग लेंगे।
इस मौके पर राजपाल चाहर, सुखदर्शन सिंह, ऋषि राम शर्मा, जयबीर नाफरिया, शक्ति सिंह, मा. वजीर सिंह, बलवान दहिया, सज्जन सांगा, सहदेव रंगा, रतन कुमार जिंदल, संदीप सांगवान, विनोद माजरा, खुशीराम रंगा मौजूद थे।