{"_id":"664cf31bd02b7917560a3d74","slug":"elevated-road-will-give-new-direction-to-development-hisar-news-c-21-hsr1013-386484-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति दिलाने का पक्का किया काम, एलिवेटेड रोड देगा विकास की नई दिशा : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति दिलाने का पक्का किया काम, एलिवेटेड रोड देगा विकास की नई दिशा : दुष्यंत चौटाला
Wed, 22 May 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 22 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
हिसार। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए हरियाणा सरकार में रहते हुए जेजेपी ने पक्का इंतजाम किया है। शहर के बीचों बीच एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के लिए हिसार की राजगुरु मार्केट में डोर टू डोर प्रचार किया। दुकानदारों ने उनका फूल मालाओं और पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी हिसार प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रही है। सरकार में रहते हुए एलिवेटेड रोड के मेगा प्रोजेक्ट पर फोकस किया, इसके लिए बजट का भी प्रावधान कराया। हमने हिसार में आरयूबी/आरओबी बनवाकर सबसे पहले जिले को फाटक मुक्त बनाया था। अब हिसार जाम मुक्त बनने वाला भी शहर बन जाएगा। सरकार में हिस्सेदारी के वक्त उन्होंने हिसार में एलिवेटेड रोड को ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर लिया, इसे सिरे भी चढ़ाया। करोड़ों रुपये की लागत से साढ़े आठ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड हिसार में बनाया जाएगा। यह एलिवेटेड रोड न केवल हिसार को जाम की समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा बल्कि शहर के विकास को भी नई दिशा देगा। दुष्यंत चौटाला शहर में चुनाव प्रचार के दौरान बिश्नोई मंदिर मार्केट, तेलियान पुल, राजगुरु मार्केट, नागौरी गेट भी पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के लिए वोट की अपील की। दुष्यंत चौटाला ने डोर टू डोर की प्रचार की शुरुआत आर्य समाज मंदिर मार्केट से की।