फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   electricity, transfarmer

सेक्टर 16-17 में लगेंगे बिजली के तीन नए ट्रांसफार्मर, बिजली कटों से मिलेगी निजात

Tue, 09 Jul 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
electricity, transfarmer
पिछले लंबे समय से बिजली कटों की परेशानी झेल रहे सेक्टर 16-17 के निवासियों को जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। सेक्टर 16-17 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयासों से सेक्टर के विभिन्न स्थानों पर तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने इस समस्या को लेकर अधीक्षक अभियंता से मुलाकात की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करते हुए तीन नए ट्रांसफार्मर लगाने के प्रपोजल को स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान जितेेंद्र श्योराण ने बताया कि सेक्टर में पहले से लगे बिजली के ट्रांसफार्मर अधिक लोड सहन नहीं कर पाते, जिसके चलते बार-बार फाल्ट होने से सेक्टरवासियों को बिजली के कटों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए एसोसिएशन ने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पहले भी विभाग ने सेक्टर में नए ट्रांसफार्मर लगाने को स्वीकृति दी थी, लेकिन सेक्टरवासियों ने अपने घरों के सामने ट्रांसफार्मर लगाने से रोक दिया, जिसके चलते यह मामला लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि अब विभाग के अधिकारियों ने तीन नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति दी है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि इन ट्रांसफार्मर को लगवाने में एसोसिएशन की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टरवासियों से भी अपील की कि वे निजी हितों से ऊपर उठकर पूरे सेक्टर में बिजली से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखें तथा जहां भी नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने प्रस्तावित हैं, वहां पर इन्हें लगवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed