फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation officials raging against Panchayat Minister Devendra Babli, Engineers Association demonstrated Vidyut Sadan

Hisar News: पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ भड़के बिजली निगम के अधिकारी, इंजीनियर्स एसोसिएशन ने विद्युत सदन किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation officials raging against Panchayat Minister Devendra Babli, Engineers Association demonstrated Vidyut Sadan
संवाद न्यूज एजेंसी हिसार। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व बिजली निगम टोहाना के उपमंडल अधिकारी अमित यादव का मामला अब तूल पकड़ गया है। बिजली निगम के अधिकारी मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ भड़क गए। बुधवार को हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों ने हिसार विद्युत सदन में मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि बीते दिन जाखल में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जनता दरबार लगाया था। बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि जनता दरबार में मंत्री बबली ने बिजली निगम टोहाना ग्रामीण क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी अमित यादव को बेवजह धमकाया, अपमानित किया है। कर्मचारियों ने पंचायत मंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उपमंडल अधिकारी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। मामले की जानकारी मिलते ही हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन की एक गेट मीटिंग विद्युत सदन हिसार में हुई। जिसकी अध्यक्षता हिसार जोन के अध्यक्ष आशीष मोदी ने की। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य राजेश मंदरेणा ने कहा कि पंचायत मंत्री का अधिकारियों के प्रति इस तरह का अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त करने लायक नहीं है। एसोसिएशन इसे मामले को बड़े स्तर पर उठाएगी। उन्होंने मांग की कि मंत्री बबली इस मामले में तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। इसके बाद कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव हितेंद्र बजाज, संदीप, सत्यप्रकाश, राजेश निनाणिया, रवींद्र घणघस, मुकेश, सलाऊदीन कागदाना, होशियार सिंह जाखड़, अनीस, अश्वनी, संदीप, साहिल गर्ग, अमित यादव, धर्मसिंह, विनोद, मुकेश रोहिल्ला, राहुल, दीपक, विजय सिंह, साहिल सहित, हिसार फतेहाबाद व सिरसा जिले से बड़ी संख्या में इंजीनियर्स शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed