फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electrical meditation is the spiritual practice of energizing the mind, body, and soul

मन, शरीर और आत्मा की ऊर्जा साधना है विद्युत ध्यान : आचार्य कृष्ण उत्सव

Sun, 19 Oct 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electrical meditation is the spiritual practice of energizing the mind, body, and soul
कौशिक नगर स्थित ध्यान केंद्र में साधना करने पहुंचे साधक। स्रोत : आयोजक - फोटो : Reasi news
हिसार। समर्थ गुरु धारा संघ की ओर से रविवार को मिर्जापुर रोड, कौशिक नगर में स्थित साधना केंद्र में साप्ताहिक ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आचार्य कृष्ण उत्सव ने साधकों को विद्युत ध्यान करवाया। सत्र की शुरुआत उत्सव, गुरु वंदना और ध्यान के महत्व पर संक्षिप्त प्रवचन से हुई।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि विद्युत ध्यान विशेष ध्यान पद्धति है, जिसमें साधक अपने शरीर और मन में विद्युत (ऊर्जा) के प्रवाह को महसूस करता और संतुलित करता है। इसका उद्देश्य है तनाव कम करना, मानसिक स्थिरता पाना और शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा को सक्रिय करना। आचार्य कृष्ण उत्सव ने बताया कि विद्युत ध्यान का अर्थ है ऊर्जा के स्रोत पर ध्यान या ऊर्जा की तरंगों के साथ मन को जोड़ना। इसमें साधक अपने भीतर प्रवाहित प्राण ऊर्जा को विद्युत धारा की तरह अनुभव करता है।
विज्ञापन

इसके बाद आचार्य ने साधकों को विद्युत ध्यान की प्रक्रिया समझाई और ध्यान के दौरान उत्पन्न होने वाली ऊर्जाओं को संतुलित करने के उपाय बताए। आचार्य ने बताया कि ध्यान के प्रकार और तकनीक विभिन्न हो सकती हैं और यह आध्यात्मिक गुरु या आध्यात्मिक शिक्षक के मार्गदर्शन में किया जाता है। प्रत्येक रविवार सुबह सात से नौ बजे तक समर्थ गुरु धारा संघ ध्यान के कार्यक्रम का आयोजन करता है, जोकि सभी के लिए निशुल्क होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed