{"_id":"f4834f240f07669d876d0569e3466cbc","slug":"electric-department-first-in-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसखोरी में बिजली निगम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूसखोरी में बिजली निगम अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंज में घूसखोरी में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारी पहले स्थान पर हैं। जबकि राजस्व विभाग के कर्मचारी दूसरे और पुलिस विभाग के कर्मचारी तीसरे स्थान पर हैं।
यह हम नहीं, बल्कि विजिलेंस विभाग के रेंज ऑफिस में दर्ज आंकड़े बताते हैं। यह निष्कर्ष 1 जनवरी 2015 से लेकर साल के आखिरी दिन तक की छापेमारी से निकाला गया है। विजिलेंस ने पिछले पूरे साल में 43 कर्मचारियों को रेड मारकर रिश्वत लेते पकड़ा था।
विजिलेंस की पिछले साल की छापेमारी के आंकड़ों का आंकलन करने पर यह निष्कर्ष निकला है। इस निष्कर्ष से बिजली मुहैया कराने का जिम्मा रखने वाले बिजली निगम के कर्मचारी सबको पछाड़कर पहले स्थान पर हैं। विजिलेंस की छापामार कार्रवाई में इसके सर्वाधिक 13 कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। राजस्व विभाग के कर्मचारी दूसरे स्थान पर हैं, वे रंगे हाथों 11 पकड़े गए और पुलिस विभाग के कर्मचारी तीसरे स्थान पर रहे हैं, वे रंगे हाथों पांच लोग पकड़े गए। आंकड़ों पर गौर करने पर पता चलता है कि इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चौथे नंबर पर हैं। इसके घूसखोर कर्मचारियों की संख्या दो है।
विज्ञापन
इसके अलावा विजिलेंस ने विभिन्न महकमों के एक एक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा। इनमें मार्केटिंग बोर्ड, कस्टोडियन, लोक निर्माण विभाग, रेडक्रॉस, आबकारी एवं कराधान विभाग, राज्य परिवहन डिपो, कोऑपरेटिव, नहर विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। रेंज में हिसार के अलावा भिवानी, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले आते हैं।
कोई रिश्वत मांगे तो करें शिकायत : एसपी
विजिलेंस के रेंज के पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री ने संपर्क करने पर कहा कि रेंज में यदि किसी महकमे का कोई कर्मचारी जनता से काम की एवज में रिश्वत मांगता है तो उसे शिकायत करनी चाहिए। विजिलेंस भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए दृढ़संकल्प है। विजिलेंस शिकायत मिलते ही प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध करती है और फिर टीम छापामार कार्रवाई करने में देर नहीं लगाती। रेंज में जनता इन नंबरों पर रिश्वत मांगने के बारे में सूचना दे सकती है। हिसार 01662 - 275280 और 99914-11154 तथा 99914-11155 आदि। सिरसा 99914-11152, जींद 99914-11153, भिवानी 99917-00398 तथा फतेहाबाद 99914-11151 आदि।
पिछले साल ये आए गिरफ्त में
1 बिजली निगम 13
2 राजस्व विभाग 11
3 पुलिस विभाग 05
4 स्वास्थ्य विभाग 02
5 मार्केटिंग विभाग 01
6 पब्लिक हेल्थ 01
7 नहर विभाग 01
8 राज्य परिवन 01
9 अलग विभागों के 08
कुल 43